
दिया लक्ष्मी गणेश रंगोली
Diwali Rangoli Ideas 2025: दिवाली सिर्फ दीपों का ही नहीं बल्कि रंगों का भी त्योहार है। पांच दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। दिवाली के खास मौके पर घरों को सिर्फ लाइट्स से ही नहीं बल्कि खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स से भी सजाया जाता है। दीपावली पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए रंगोली बनाना परंपरा है। लेकिन कुछ लोगों को रंगोली बनाना काफी मुश्किल काम लगता है। दिवाली के दिन घर के द्वार पर गणेश लक्ष्मी या फिर दीप वाली रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी दिवाली के मौके पर रंगोली बनाने के लिए डिजाइन्स सर्च कर रहे हैं तो यहां से आइडियाज ले सकते हैं। यहां देखें दिवाली के लेटेस्ट, सिंपल, रंगोली डिजाइन्स।
हैप्पी दिवाली रंगोली डिजाइन
हैप्पी दिवाली रंगोली डिजाइन दिवाली के लिए बेस्ट है। इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको एक बड़ा, सुंदर घेरा बनाना है। इसके बाहर छोटे-छोटे घेरे, दीयों या फूल के आकार की पेटल्स बना सकते हैं। इसके बाद घेरे के बीच में “शुभ दीपावली” या “Happy Diwali” लिखें।
स्वास्तिक रंगोली डिजाइन
दिवाली के खास मौके पर घर के मुख्य द्वार पर आप स्वास्तिक रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद शुभ माना जाता है।
दिया लक्ष्मी गणेश रंगोली
दिवाली के दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा की जाती है। ऐसे में इस खास मौके पर आप अपने घर के आंगन या द्वार पर लक्ष्मी गणेश रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। यहां से जान लें स्टेप्स।