
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Diwali Wishes 2025(दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं): दिवाली, जिसे दीपावली भी कहते हैं, भारत के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे ‘प्रकाश का पर्व’ भी कहा जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से अन्धकार पर प्रकाश की विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत, और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। दीवाली का पर्व मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीवाली पूजन करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से प्राप्त होती है। साथ ही धन में वृद्धि होती है। इस साल दीपावली का त्योहार 20 अक्तूबर यानी कल मनाया जाएगा। दीपावली के खास मौके पर अक्सर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप अपने करीबियों को दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से शुभकामनाएं, शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
Happy Diwali Wishes 2025 – दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं हिंदी में
1. घर-घर हो खुशहाली
हर कोई मनाए दिवाली
गले मिलकर सबको कहो
दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
2. गणेश-लक्ष्मी का हो घर में वास,
बांटें खुशियां, रहे अपनों का साथ,
भगवान राम को करके याद,
दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
3. धन की वर्षा हो इतनी की
हर जगह आपका नाम हो
दिन रात आपको व्यापार में लाभ हो
यही शुभकामना है हमारी
ये दीवाली आपके लिए बहुत खास हो
हैप्पी दीवाली 2025
4. रोशन हो दीपक और सारा जग जगमगाए
लेकर साथ सीता जी को राम जी हैं आए
हर शहर सजा है ऐसे जैसे अयोध्या हो
आओ हर द्वार, हर गली, हर मोड़ पर हम दीप जलाएं
दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
5. आंगन में रंगोली बनाएं
घर के द्वार पर दीये जलाएं
सुख-समृद्धि आपके घर को आए
आपको दीवाली की शुभकामनाएं
6. दीपों का ये पावन पर्व
आपके लिए लाए खुशियां हजार
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार
हमारी शुभकामनाएं करे स्वीकार
हैप्पी दीवाली 2025
7. दीप जगमगाते रहें
सबके घर झिलमिलाते रहें
साथ हों सब अपने
सब यूं ही मुस्कुराते रहें
दीवाली की शुभकामनाएं
