असरानी का 10 दिन पुराना वीडियो आया सामने, मौत से पहले इस तरह कर रहे थे जिंदगी एंजॉय, चेहरे पर थी चमक


Asrani- India TV Hindi
Image Source : VIRAL BHAYANI
डांस करते असरानी।

हिंदी सिनेमा के महान हास्य अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार 20 अक्टूबर को निधन हो गया। वो बीते कुछ दिनों से बीमार थे और उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म उद्योग और उनके चाहने वालों में शोक व्याप्त है। एक्टर का जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई प्रभावी किरदारों से दिल जीत लिया था। अब मौत के बाद एक्टर का वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में असरानी काफी खुश नजर आ रहे हैं और वो 84 की उम्र में भी अपनी जिंदगी खुलकर जी रहे हैं।

लंबा रहा असरानी का करियर

असरानी अपने पांच दशकों से भी अधिक लंबे करियर में 350 से अधिक फिल्मों में नजर आए और अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दिल छू लेने वाले अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। 1975 की क्लासिक फिल्म *शोले* में जेलर की उनकी भूमिका आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार किरदारों में गिनी जाती है। उनके निधन से कुछ ही दिन पहले का एक मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर मुस्कुराते और नाचते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उनकी जिंदगी की सकारात्मकता और जिंदादिली का उदाहरण बन गया है।

10 पहले के वीडियो में डांस करते दिखे असरानी

यह वीडियो गायिका पिंकी मैदासानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें वह असरानी के साथ एक सिंधी गीत गाती दिख रही हैं। वीडियो में शुरुआत में असरानी कुछ लोगों के सहारे खड़े नजर आते हैं, लेकिन जैसे ही संगीत शुरू होता है, वे मंच पर थिरकने लगते हैं। पिंकी ने वीडियो के साथ लिखा, ‘सिर्फ 10 दिन पहले की बात है, वह मंच पर थे और सिंधी धुनों पर नाच रहे थे। वाह! क्या शानदार ज़िंदगी जी। एक सच्चे रत्न कलाकार, हमारे अपने असरानी साहब।’

लोगों ने दी श्रद्धांजलि

इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में प्रशंसकों ने भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है। किसी ने उन्हें हमारी मुस्कान कहा तो किसी ने लिखा, ‘उन्होंने हर किरदार को इतनी सच्चाई और कुशलता से निभाया कि वे हमेशा याद रहेंगे।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘जीना इसी का नाम है।’ असरानी के निधन की पुष्टि उनके मैनेजर बाबूभाई थिबा ने की। उन्होंने बताया कि अभिनेता का सोमवार दोपहर 3 बजे मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में निधन हुआ। अंतिम संस्कार सांताक्रूज श्मशान घाट पर संपन्न हुआ। उनके परिवार में पत्नी मंजू असरानी, बहन और भतीजा हैं। दंपति की कोई संतान नहीं थी।

इन दो फिल्मों में आखिरी बार नजर आएंगे असरानी

असरानी हाल के वर्षों में ‘भूल भुलैया’, ‘धमाल’, ‘ऑल द बेस्ट’, ‘आर… राजकुमार’, ‘वेलकम’ और ‘बंटी और बबली 2’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए। उनका जाना केवल एक अभिनेता का जाना नहीं है, बल्कि एक युग का अंत है। उन्होंने प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ और ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग पूरी की है। वो जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: कपूर खानदान का सुपरस्टार हर दिन पीता था 100 सिगरेट, शराब के बिना एक दिन नहीं था गुजारा, फिर सब छोड़ बना महात्मा

अक्षय कुमार ने फैमिली संग अलग अंदाज में मनाई दिवाली, बेटी का पहली बार दिखा देसी अंदाज, बेटे के लुक पर फिदा हुए फैंस

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *