इस गेंदबाज ने बल्लेबाजी में रच दिया अनोखा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ उसी के घर में धरदबोचा


kagiso rabada- India TV Hindi
Image Source : AP
कगिसो रबाडा

Kagiso Rabada Record: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस वक्त पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला तो पाकिस्तान ने बड़ी आसानी से जीत लिया था, लेकिन अब दूसरे मैच में टीम फंसी हुई नजर आ रही है। खास बात ये है कि एक वक्त साउथ अफ्रीका की टीम मुश्किल में थी, लेकिन उसके बाद आखिरी विकेट के लिए इतनी लंबी और बड़ी साझेदारी हो गई कि पाकिस्तानी टीम अचानक पीछे हो गई। इस बीच तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने एक ऐतिहासिक पारी खेलकर बड़ा कारनामा कर दिया है। 

​कगिसो रबाडा ने पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाया अर्धशतक

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा अपनी गेंदबाजी के लिए जाने और पहचाने जाते हैं। लेकिन अक्सर ऐसा नहीं होता कि वे बल्लेबाजी को लेकर सुखियां बटोर रहे हों। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में उन्होंने गजब कर दिया। वे 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए और 71 रन की पारी खेल दी। ये उनका पहला इंटरनेशनल अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने टेस्ट में 47 रनों की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी, जो अब पीछे छूट गई है। 

साउथ अफ्रीका के लिए 11वें नंबर पर खेली सबसे बड़ी पारी

इतना ही नहीं, अब कगिसो रबाड़ा साउथ अफ्रीका के लिए 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। एक वक्त तो लग रहा था कि वे इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोकने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब तक 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर एश्टन एगर ने बनाया है, साल 2013 में उन्होंने 98 रन बनाए थे और इतिहास रचने से केवल दो रन से चूक गए थे। इसके साथ ही ये भी जान लीजिए कि नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का टेस्ट में ये सर्वाधिक स्कोर है। इस मामले में रबाडा ने रिकॉर्ड बना दिया है। 

सेनुरन मुथुसामी ने भी खेली कमाल की पारी

मैच की बात करें तो एक वक्त साउथ अफ्रीका की टीम 235 रन पर आठ विकेट गवां चुकी थी और संघर्ष कर रही थी, लेकिन इसके बाद केशव महाराज के अलावा कगिसो रबाडा के साथ सेनुरन मुथुसामी ने बेहतरीन पारी खेलकर ना केवल पाकिस्तान की लीड खत्म की, बल्कि बड़ी लीड बना भी ली। कहां 235 पर आठ के स्कोर से टीम ने 404 रन बना दिए। इसमें रबाड़ा के 71 रन के अलावा सेनुरन मुथुसामी की भी नाबाद 89 रनों की पारी अहम रही। पहले मैच में हार के बाद साउथ अफ्रीका की ये शानदार वापसी है। जो पाकिस्तान को बैकफुट पर लेकर चली गई है। 

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच आईसीसी रैंकिंग में बदलाव, इस ​भारतीय खिलाड़ी को नुकसान

IND vs AUS: क्या अब आने वाली है एक और सेंचुरी! पहले मैच में तो खाता तक नहीं खुला

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *