ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली महिला के घर में जबरन घुसे 5 लोग, बारी-बारी से किया रेप, दहला देगी ये वारदात


karnataka bengaluru gangrape- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
बेंगलुरु में गैंग रेप की घटना।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके मादनायकनहल्ली में एक गैंग रेप की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, मूलतः पश्चिम बंगाल की रहने वाली पीड़िता के घर जबरन घुसे 5 लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया है। ये पूरी घटना बीते मंगलवार की रात 9.30 बजे से 12 बजे के बीच हुई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के बेटे ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच करवाई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरी घटना उस समय हुई जब ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली महिला अपने चार साल के बेटे के साथ घर पर थी। महिला के साथ 1 महिला और 2 पुरुष भी वहां मौजूद थे। अचानक 5 लोगों का एक गैंग जबरन घर में घुसा पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और  उसे एक अलग कमरे में ले गए। इसके बाद आरोपियों द्वारा कमरे में जाकर बारी-बारी से उसका यौन उत्पीड़न किया।

अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी 12 बजे के बाद घर में रखे कैश और 2 मोबाइल को लेकर वहां से फरार हो गए। पुलिस को फोन पर इस घटना की सूचना मिली जिसके बाद सीनियर ऑफिसर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए 3 स्पेशल टीम का गठन किया गया। महिला के साथ गैंगरेप के करने के साथ ही आरोपियों ने उसके घर में रखे 2 मोबाइल फोन और 25 हजार रूपये कैश को भी लूट लिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक 5 में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने अब तक क्या बताया?

पुलिस ने जानकारी दी है कि पीड़िता के बयान और CCTV फुटेज की मदद से कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े 5 में से 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बेंगलुरु ग्रामीण क्षेत्र के SP C K बाबा ने कहा है कि घटना से जुड़े बाकी के 2 आरोपियों की भी पहचान हो गयी है और उन्हें जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों ने कर दी ऐसी लापरवाही, महिला के पेट में फैला गंभीर संक्रमण, हो गई मौत

केरल में पत्नी की हत्या कर बंगाल भाग रहा था पति, पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दबोचा; कब्र से निकाला शव

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *