ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज ने ठोका वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक, इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर की धुनाई


Ashleigh Gardner- India TV Hindi
Image Source : AP
एश्ले गार्डनर

AUS vs ENG: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का 23वां मैच खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने इतिहास रच दिया। उन्होंने महिला ODI वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ते हुए अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई।

गार्डनर ने मात्र 69 गेंदों पर शतक पूरा किया और नाबाद 104 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके शामिल थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की डेंड्रा डॉटिन के नाम था, जिन्होंने 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ 71 गेंदों में शतक लगाया था। गार्डनर ने यह कमाल छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए किया। छठे नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए महिला ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। गार्डनर ने छठे नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 3 शतक लगाए हैं। 

गार्डनर-सदरलैंड ने पलट दिया मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 244 रन बनाए। ओपनर टैमी ब्यूमोंट ने शानदार 78 रन बनाए। उन्होंने 105 गेंदों का सामना किया और 10 चौके जड़े। उनकी पारी में 1 छक्का भी आया जबकि एलिस कैप्से ने 38 और चार्लोट डीन ने 26 रन जोड़े।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 68 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। लेकिन इसके बाद एश्ले गार्डनर और एनाबेल सदरलैंड ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर 180 रनों की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 40.3 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी

गार्डनर ने विजयी चौका लगाकर मुकाबला खत्म किया, जबकि सदरलैंड 98 रन पर नाबाद रहीं। इस जोड़ी ने न केवल मैच जिताया, बल्कि इंग्लैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह बेअसर कर दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका को पछाड़ते हुए एक बार फिर टॉप पर कब्जा जमा लिया है। ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। अब ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी लीग स्टेज मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। 25 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला आयोजित होगा, जहां ऑस्ट्रेलिया की कोशिश अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की होगी।

यह भी पढ़ें

IND vs AUS ODI Playing XI: हार के बाद बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन! किसकी होगी छुट्टी

इस गेंदबाज ने बल्लेबाजी में रच दिया अनोखा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ उसी के घर में धरदबोचा

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *