
Breaking News
दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार-गुरुवार की रात हुए एनकाउंटर में बिहार के 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर एनकाउंटर में मारे गए हैं। गैंग का सरगना रंजन पाठक भी मारा गया है। यह ऑपरेशन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की ज्वाइंट टीम ने मिलकर किया। ये एनकाउंटर 22-23 अक्टूबर की रात करीब 2:20 बजे हुआ। पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई जिसमें चारों बदमाशों को गोलियां लगीं। सभी को बाद में इलाज के लिए रोहिणी स्थित डॉ. बीएसए अस्पताल ले जाया गया।
एनकाउंटर में मारे गए बदमाशों के नाम-
रंजन पाठक, उम्र-25
बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी, उम्र- 25
मनीष पाठक- उम्र 33
अमन ठाकुर- उम्र 21
ये चारों आरोपी बिहार में कई संगीन वारदातों में वांटेड थे। यह गैंग ‘सिग्मा एंड कंपनी’ के नाम से कुख्यात था और इसका सरगना रंजन पाठक था।