‘अगर मुंबई जा रहे हैं तो आपको बोलनी होगी मराठी ‘, Air India की फ्लाइट में महिला यात्री ने बिजनेसमैन को धमकाया-VIDEO


एयर इंडिया फ्लाइट में सवार महिला यात्री ने शख्स को धमकाया- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
एयर इंडिया फ्लाइट में सवार महिला यात्री ने शख्स को धमकाया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे वीडियो ने एयर इंडिया की फ्लाइट में भाषा विवाद पर नई बहस छेड़ दी है। बिजनेसमैन माही खान द्वारा साझा किए गए इस वीडियो ने महाराष्ट्र में भाषाई संवेदनशीलता को लेकर नए सिरे से विवाद छेड़ा है।

फ्लाइट में मराठी बोलने पर डाला दबाव

वीडियो में माही खान एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या 676 में हुई एक घटना का जिक्र करते हैं, जिसमें एक महिला सहयात्री ने उन पर मराठी बोलने के लिए दबाव डाला और कहा, ‘अगर आप मुंबई जा रहे हैं तो आपको मराठी बोलनी होगी।’

बताऊंगी बदतमीजी का मतलब, महिला की धमकी

खान के अनुसार, केबिन क्रू के हस्तक्षेप के बाद भी झगड़ा बढ़ता गया। महिला उन्हें डांटती रही और एक बार तो धमकी देते हुए बोली, ‘जब आप मुंबई पहुंचेंगे तो मैं आपको बदतमीजी का मतलब बताऊंगी।’

हिंदी Vs मराठी भाषा विवाद 

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला का धमकीभरा यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस भाषाई पहचान और क्षेत्रीय गौरव पर बहस वाले वीडियों ने एक बार फिर हिंदी Vs मराठी भाषा विवाद को फिर से छेड़ दिया है।

सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती असहिष्णुता

इस वायरल वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट में सार्वजनिक स्थानों पर भाषा विवाद को लेकर बढ़ती असहिष्णुता पर चिंता व्यक्त की है। बिजनेसमैन माही खान ने इस पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि अब फ्लाइट के अंदर भी लोगों की ऐसे गंदी सोच हो गई है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *