
बसीर अली और नेहल चुडास्मा
बिग बॉस-19 में रोजाना धमाल देखने को मिल रहा है और जैसे ही फिनाले करीब आ रहा है घर का तापमान बढ़ता दिख रहा है। बिग बॉस के घर में इस बार का पहला कपल भी मिल गया है और बसीर अली के साथ नेहल चुडास्मा के इश्क की खूब बातें हो रही हैं। बिग बॉस-19 के ये कंटेस्टेंट्स अपने प्यार को भी खुलकर स्वीकार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच बुरी खबर ये है कि ये प्रेमी जोड़ा इस बार इविक्शन के लिए नॉमिनेटिड लिस्ट में सबसे नीचे है। ऐसे में दोनों में से एक कोई एक घर से बाहर हो सकता है।
पिछले हफ्ते नहीं हुआ था इविक्शन
पिछले हफ्ते दिवाली के मौके पर सलमान खान ने घोषणा की थी कि कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। लेकिन अब खतरा इस हफ्ते के चार नॉमिनेटेड सदस्यों – गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, बसीर अली और नेहल चुडासमा पर मंडरा रहा है। एक दिलचस्प नॉमिनेशन टास्क में बिग बॉस 19 से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है। जैसे-जैसे प्रशंसक लगातार वोट कर रहे हैं, इस बात पर चर्चा हो रही है कि इस हफ़्ते कौन खेल से बाहर होगा। फ्लिमीबीट की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वोटिंग ट्रेंड्स के अनुसार, गौरव, बसीर और नेहल इस हफ्ते खतरे में हैं क्योंकि उन्हें बिग बॉस 19 में वोट हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
लक पर मिला है इस बार का नॉमिनेशन
इस बार नॉमिनेशन एक चेन रिएक्शन टास्क के इर्द-गिर्द घूम रहा था जिसमें प्रतियोगियों को लॉकर खोलने थे, हर लॉकर में एक दूसरे प्रतिभागी की तस्वीर दिखाई दे रही थी और उन्हें यह चुनने का मौका दिया गया था कि वे उस सदस्य को नॉमिनेट करें या सेव करें। टास्क की शुरुआत कुनिका ने गौरव का नाम लेकर की। इसके बाद गौरव ने नेहल को नॉमिनेट किया, जिसने अमाल को सेव किया, अमाल ने शहबाज़ को सेव किया। शहबाज़ ने प्रणित को नॉमिनेट किया, प्रणित ने अभिषेक को सेव किया। अभिषेक ने बसीर को और बसीर ने गौरव को नॉमिनेट किया। इस क्रम में नेहल, बसीर, गौरव और प्रणित को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया।
पिछली बार धमाकेदार था वीकेंड का वॉर
पिछले हफ्ते, सलमान के साथ वीकेंड का वार एपिसोड में प्रतियोगियों को कुछ अहम हकीकत का एहसास हुआ। सलमान ने वीकेंड के दौरान मालती चाहर, गौरव खन्ना, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट से बात की। उन्होंने उन्हें कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दीं जो उनकी गेम स्ट्रैटेजी पर असर डाल सकती हैं। सलमान ने अभिषेक बजाज को उनके आक्रामक व्यवहार और शहबाज़ बदेशा को मस्ती के नाम पर हद पार करने के लिए भी डांटा। इस ट्विस्ट ने प्रशंसकों और प्रतियोगियों, दोनों के बीच आगामी नामांकन चुनौती के लिए उत्साह बढ़ा दिया है। दरअसल, बिग बॉस 19 के घर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां पिछले कनेक्शनों, खासकर नेहल चुडासमा और फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल और नीलम गिरी के बीच के संबंधों को परखा जा रहा है।
