
बिग बॉस 19
बिग बॉस 19 का ये हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा और कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिले। तान्या-नीलम और फरहाना-नेहल की दोस्ती भी खतरे में पड़ चुकी है। अब इन तमाम उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर सलमान खान वीकेंड का वार होस्ट करने के लिए वापस आ गए हैं और कंटेस्टेंट्स को रियेलिटी चेक देते नजर आए। इस हफ्ते देखने को मिला की नीलम से दोस्ती तोड़ने के बाद पूरा घर तान्या मित्तल के खिलाफ हो गया। वहीं मृदुल ने भी घरवालों से तान्या को लेकर कुछ बातें कहीं, जिसके बाद सभी घरवालों ने तान्या को साइडलाइन कर दिया। अब इस वीकेंड का वार में इस पूरी फसाद को लेकर सलमान खान मृदुल तिवारी को खरी-खोटी सुनाते नजर आने वाले हैं।
मृदुल पर फूटा सलमान खान का गुस्सा
सलमान खान, मृदुल को बताते हैं कि तान्या सिर्फ उनकी भलाई के लिए उन्हें चीजें समझाने की कोशिश की थी, लेकिन मृदुल ने उनकी बातों को पॉजिटिव तौर पर लेने की जगह, अपना ही नेरेटिव सेट कर लिया और ने जाकर दूसरे घरवालों को जाकर कहने लगे कि तान्या उनकी पीठ पीछे उनके बारे में नेगेटिव बातें कहती हैं। मृदुल की इस झूठी कहानी ने पूरे घर को तान्या के खिलाफ कर दिया।
मृदुल से क्या बोले सलमान खान?
बिग बॉस 19 के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान, मृदुल को लताड़ लगाते हुए कहते हैं- ‘मृदुल, समझ में आ रहा है गेम या नहीं? तान्या ने आपकी भलाई के लिए समझाया और मृदुल ने आके आप लोगों को अपना नेरेटिव बताया। जिसमें आप सभी लोगों ने उन्हें (तान्या को) साइडलाइन कर दिया। घरवालों को पता ही नहीं चला कि आप गेम खेल रहे हो।’ जैसे ही मृदुल ने खुद का यह कहते हुए बचाव करना चाहा कि तान्या घरवालों की पीठ पीछे बातें करती हैं तो सलमान खान काफी निराश हो जाते हैं और पूछते हैं कि क्या कभी मृदुल ने किसी के पीठ पीछे बात नहीं की?
इसको गेम समझ में नहीं आ रहा- सलमान खान
मृदुल की बातों को सुनकर सलमान खान कहते हैं कि उन्हें गौरव खन्ना और बाकी सदस्यों को ये बता देना चाहिए कि मृदुल उनकी पीठ पीछे क्या-क्या बातें करते हैं। सलमान खान कहते हैं- ‘गौरव, मैं आपको बताऊं कि इन्होंने आपके बारे में क्या-क्या बोला है? इसको समझ में नहीं आ रहा है गेम, इसको समझा दो यार।’
मालती-फरहाना की भी लगी क्लास
यही नहीं, सलमान खान ने मालती चाहर पर भी तान्या पर की गई टिप्पणी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने मालती के डबल स्टैंडर्ट की आलोचना की और कहा कि वह लड़ाई में तो जल्दी जुट जाती हैं, लेकिन जब कोई जवाबी हमला होता है तो पीछे हट जाती हैं और वहां से चली जाती हैं। इसी के साथ उन्होंने बाहरी दुनिया की बातें करने पर भी मालती को खरी-खोटी सुनाई और साथ ही फरहाना को भी कड़ी चेतावनी दी और लोगों को भड़काने और ‘नाचनेवाली’ जैसे लेबल इस्तेमाल करने के लिए उनकी खिंचाई की।
ये भी पढ़ेंः साराभाई वर्सेस साराभाई फेम सतीश शाह का निधन, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, शोक में इंडस्ट्री
