बिहार विधानसभा चुनाव से पहले JDU ने लिया बड़ा फैसला, 4 पूर्व विधायकों समेत 11 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया


Nitish Kumar- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE
नीतीश कुमार

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार से बड़ी खबर सामने आई है। JDU ने एक बड़ा फैसला लिया है और अपने 4 पूर्व विधायकों समेत 11 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया है।

किसे-किसे निष्कासित किया?

JDU ने जिन लोगों को निष्कासित किया, उसमें पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, पूर्व विधान पार्षद रणविजय सिंह, पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, अमर कुमार सिंह के अलावा महुआ से जदयू की प्रत्याशी रहीं आस्मां परवीन, लव कुमार, आशा सुमन, दिव्यांशु भारद्वाज और विवेक शुक्ला शामिल हैं।

यहां क्लिक करके देखें पूरी लिस्ट

बिहार में कब से हैं विधानसभा चुनाव?

बिहार में पहले फेज के लिए वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे फेज के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। चुनावों को लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुटी हैं। इस बार का चुनाव दिलचस्प होने वाला है क्योंकि नई पार्टी जनसुराज भी मैदान में है।

बिहार में मुख्य मुकाबला NDA और महागठबंधन के बीच है। 

कॉपी अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *