
Breaking News
नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकंड ईयर की छात्रा पर एसिड अटैक हुआ है। पीड़ित छात्रा, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज में पढ़ती है। कॉलेज से कुछ दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं।
हमले में पीड़ित छात्रा का हाथ जला
एसिड अटैक में पीड़ित छात्रा का हाथ जल गया है और हालांकि वह अपना चेहरा बचाने में कामयाब रही है। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं। ये घटना आज सुबह करीब 10 बजे की है, जब छात्रा के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया।
पीड़ित के हाथ में चोट आई है और उसका फिलहाल RML अस्पताल में इलाज चल रहा है। कहा जा रहा है कि कुछ देर बाद वह डिस्चार्ज हो जाएगी।
हमलावर के बारे में सामने आई ये जानकारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़की पर हमला करने वाला लड़का, उसका जानकार है। लड़के की शिनाख्त की गई है और पुलिस, गिरफ्तारी के लिए रेड्स कर रही है। आरोपी लड़का और पीड़िता दोनों एक दूसरे के जानकार हैं और दोनो मुकुंदपुर में रहते हैं।
कॉपी अपडेट हो रही है…
