
भारतीय महिला टीम बनाम बांग्लादेश महिला टीम
India Women vs Bangladesh Women Live Score: महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। अब लीग स्टेज में उसका आखिरी मैच बांग्लादेश की टीम से हो रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सेमीफाइनल में भारत का सामने ऑस्ट्रेलियाई जैसी मजबूत टीम से है। ऐसे में टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करके आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहेगी। दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है।
