
दीपिका कक्कड़
टीवी की दुनिया की स्टार एक्टर रहीं दीपिका कक्कड़ ने 3 साल पहले अपने करियर का आखिरी टीवी रोल निभाया था। ससुराल सिमर का-2 में दीपिका नजर आई थीं। इसके बाद से दीपिका ने टीवी पर कोई काम नहीं किया और कुछ म्यूजिक वीडियो ही किए हैं। टीवी की दुनिया में हिट हीरोइन बनने के बाद भी दीपिका ने इस ग्लैमर की जिंदगी को अलविदा कह दिया। लेकिन टीवी छोड़ने के बाद भी दीपिका ने अपने यूट्यूब ब्लॉग से पूरे परिवार को स्टार बना दिया है। दीपिका की ननद सबा आजाद भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। दीपिका की ननद सबा ने हाल ही में दिल्ली में एक रेस्टोरेंट खोला है जिसे देखने को लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इतना ही नहीं यहां भीड़ के चलते पुलिस भी बुलानी पड़ी।
टीवी छोड़ी लेकिन फिर भी बनी रहीं स्टार
बता दें कि दीपिका कक्कड़ टीवी की दुनिया की उन चंद हीरोइन्स में गिनी जाती हैं जिनकी स्टारडम का खूब सिक्का चला है। करीब 2 दर्जन से ज्यादा सीरियल्स में दमदार किरदार निभाए हैं। दीपिका ने अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ भी हिट सीरियल दिया है। दीपिका ने शोएब से प्यार किया और फिर शादी कर ली। शादी के बाद से दीपिका ने टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते करीब 3 साल से दीपिका ने किसी भी सीरियल में काम नहीं किया है। लेकिन इसके बाद भी दीपिका अभी भी स्टार हैं। दीपिका ने टीवी छोड़ते ही अपनी यूट्यूब ब्लॉगिंग की दुनिया शुरू की थी। ब्लॉगिंग ने ही दीपिका को स्टार बनाए रखा। इतना ही नहीं दीपिका के ये ब्लॉग उनकी फैमिली को भी स्टार बना गए। दीपिका की ननद सबा भी अब स्टार बन गईं हैं।
ननद के रेस्टोरेंट पर पहुंची पुलिस
बता दें कि दीपिका के साथ अब उनकी ननद सबा भी ब्लॉगिंग करती हैं और खूब तारीफें बटोरती हैं। सबा को भी अब किसी स्टार से कम नहीं समझा जाता है। बीते दिनों सबा ने अपना एक नया ब्लॉग शेयर किया है। जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने दिल्ली में एक रेस्टोरेंट खोला है। इस रेस्टोरेंट की ओपनिंग डे पर यहां लोगों का जमावड़ा लग गया। यहां बढ़ती हुई भीड़ के चलते पुलिस बुलानी पड़ी और ट्रेफिक की व्यवस्था करनी पड़ी। सबा ने ही अपने ब्लॉग में इसकी झलकियां फैन्स के साथ शेयर की हैं। सबा के इस वीडियो में दिख रहा है कि रेस्टोरेंट पर लोगों की भीड़ लगी है।
ये भी पढ़ें- एडल्ट साइट पर डाले साउथ सुपरस्टार के डीपफेक वीडियोज, तुरंत हुए वायरल, अब पुलिस तक पहुंचा मामला
100 साल पुराना फर्नीचर, बकिंघम पैलेस से भी सुंदर है इस हीरोइन का घर, चंद फिल्मों में ही बनी स्टार
