
आदिल नाम के जासूस को गिरफ्तार किया गया
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आदिल नाम के एक जासूस को पकड़ा है। वह पाकिस्तान जा चुका है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसी उससे पूछताछ में जुटी हैं।
क्या हैं आरोप?
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा करते हुए पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में आदिल को गिरफ्तार किया। आदिल नकली पासपोर्ट बनाने के रैकेट से जुड़ा था। वह काफी सालों से दिल्ली में रह रहा था।
उसके पास से नकली पासपोर्ट मिले हैं। वह पाकिस्तान और कई देशों की यात्रा कर चुका है।
आदिल का भाई भी गिरफ्तार
स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने आदिल के भाई अख्तर को भी गिरफ्तार किया है। अख्तर कई बार गल्फ कंट्री में जा चुका है और एक गोपनीय सेंटर के 3 आईडी कार्ड भी बनवा चुका है। दोनों भाइयों के अलावा कुछ लोग इस मामले में फरार भी हैं।
आदिल का भाई भी फर्जी दस्तावेज के सहारे गल्फ देशों में जा चुका है। जांच टीमें पता लगा रही हैं कि ये कितने लोगों के फर्जी पासपोर्ट बना चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक आदिल हुसैनी के कुछ फॉरेन बेस्ड न्यूक्लियर साइंटिस्ट से भी संपर्क में होने की बात सामने आई है।
कॉपी अपडेट हो रही है…
