
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड
New Zealand Vs England Live Cricket Score, 2nd ODI: न्यूजीलैंड दौरे पर इंग्लैंड की टीम हैमिल्टन में दूसरा ODI मैच खेल रही है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ब्लेयर टिकनर को मैट हेनरी की जगह न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। वहीं, इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में जोफ्रा आर्चर को पेसर ल्यूक वुड की जगह शामिल किया गया है। बता दें, 3 मैचों की इस ODI सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है। न्यूजीलैंड ने पहला ODI 4 विकेट से अपने नाम किया था। इससे पहले 3 मैचों की T20I सीरीज दोनों टीमों के बीच खेली गई थी, जिसे मेहमान इंग्लैंड ने 1-0 से जीता था।
