UPSC CSE 2024: 114 उम्मीदवारों का और हुआ सेलेक्शन, देखें जारी की गई रिजर्व लिस्ट


सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो

संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ के शेष पदों को भरने के लिए सिविल सेवा परीक्षा 2024 की आरक्षित सूची से कुल 114 उम्मीदवारों की अनुशंसा की है। कुल 114 उम्मीदवारों में से 94 सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार हैं, 5 ईडब्ल्यूएस, 13 ओबीसी और एससी व एसटी श्रेणी से एक-एक उम्मीदवार हैं। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस को जारी किया गया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नोटिस और सूची को देख सकते हैं।

नोटिस में कहा गया है, ‘कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा मांगे जाने पर, आयोग ने अब सिविल सेवा परीक्षा, 2024 के आधार पर शेष पदों को भरने के लिए 114 उम्मीदवारों की सिफारिश की है, जिनमें 94 सामान्य, 05 ईडब्ल्यूएस, 13 ओबीसी, 01 एससी और 01 एसटी शामिल हैं। इस प्रकार अनुशंसित उम्मीदवारों को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा सीधे सूचित किया जाएगा।’

कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने नोटिस खुल जाएगा।
  • अब उम्मीदवार इसे चेक करें। 

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

उल्लेखनीय है कि यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा, 2024 के परिणाम 22 अप्रैल, 2025 को घोषित किए थे। आयोग ने मुख्य परीक्षा (लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार) में प्रदर्शन के आधार पर 1,009 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की थी। बता दें कि आयोग ने कुल 1129 रिक्तियों की घोषणा की थी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- RRB JE भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती; इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन


 

 

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *