अब घर बैठे दुबई की इस पॉपुलर डिश का लुत्फ उठाएं, नोट कर लें कुनाफा रोल की बेहद आसान रेसिपी


कुनाफा रोल- India TV Hindi
Image Source : NILU’S KITCHEN/YT/SUPERCHEF
कुनाफा रोल

मीठा खाने के शौकीन लोगों को दुबई की इस पॉपुलर डिश को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। अगर आप कभी दुबई नहीं गए हैं, तो कोई बात नहीं, हम आपको घर पर ही दुबई की इस डिश को बनाना सिखाएंगे। क्रंची और क्रीमी टेक्सचर वाली इस मिठाई को कुनाफा रोल के नाम से जाना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुनाफा रोल बनाने के लिए आपको ब्रेड, चीज, मक्खन और चीनी की जरूरत पड़ेगी। आइए इसकी रेसिपी के बारे में जानते हैं…

पहला स्टेप- सबसे पहले आपको ब्रेड के किनारों को काट लेना है और फिर ब्रेड को हल्का सा बेल लेना है।

दूसरा स्टेप- अब आपको ब्रेड के बीच में चीज रखनी है और ब्रेड को रोल कर लेना है। आप वाइट या फिर ब्राउन ब्रेड में से किसी भी एक ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तीसरा स्टेप- इसके बाद तवे को गर्म कर इसमें मक्खन को अच्छी तरह से फैला लीजिए। आपको ब्रेड रोल को तब तक सेंकना है, जब तक ये गोल्डन ब्राउन यानी क्रिस्पी न हो जाए।

चौथा स्टेप- कुनाफा रोल बन चुका है और अब आपको मिठास के लिए इसमें चीनी की चाशनी एड करनी है। अगर आप चाहें तो चाशनी में आखिर में इलायची और गुलाब जल भी मिला सकते हैं।

पांचवां स्टेप- मक्खन और चीज, दोनों मिलकर कुनाफा रोल के टेस्ट को बढ़ाते हैं। इस डिश को बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा समय लगेगा।

बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को कुनाफा रोल का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। आखिर में कुनाफा रोल की गार्निशिंग के लिए आप बारीक कटे हुए पिस्ता, काजू और बादाम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दुबई की इस पॉपुलर डिश की गार्निशिंग के लिए क्रीम को भी यूज किया जा सकता है। अगर आप त्यौहार पर झटपट कोई स्वीट डिश बनाना चाहते हैं, तो कुनाफा रोल की इस बेहद आसान रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *