दबंग दिल्ली ने दूसरी बार जीता PKL का खिताब, फाइनल में पुणेरी पलटन को 30-28 से हराया


Pro Kabaddi League- India TV Hindi
Image Source : AP
प्रो कबड्डी लीग

Pro Kabaddi League Final 2025: लगभग दो महीने के रोमांच और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शनों के बाद 31 अक्टूबर को प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 12वें सीजन का फाइनल मैच खेला गया। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दबंग दिल्ली की टीम ने पुणेरी पलटन को 30-28 से हराया। दोनों टीमों ने पूरे सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया और अब दोनों के पास इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने का मौका था और वहां दबंग दिल्ली की टीम बाजी मारने में कामयाब रही। दबंग दिल्ली की टीम के लिए यह दूसरा PKL का खिताब है। उनकी टीम चार साल बाद खिताब ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही।

पहले हाफ में कैसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन?

पहले हाफ में दोनों टीमों ने शानदार शुरुआत की, लेकिन दबंग दिल्ली जल्द ही पुणेरी पलटन पर दबाव बनाने में कामयाब रही। टीम ने पहले हाफ में 20 अंक जुटाए, जबकि पुणेरी पलटन 14 अंकों पर सीमित रही। दिल्ली के रेडर्स ने इस हाफ में 13 रेड पॉइंट्स हासिल किए, जिनमें नीरज नरवाल की एक यादगार सुपर रेड भी शामिल रही। हाफ टाइम तक स्कोर 20-14 था और दबंग दिल्ली मजबूत स्थिति में थी।

दूसरे हाफ में पुणेरी पलटन की वापसी

दूसरे हाफ में पुणेरी पलटन ने मुकाबले में वापसी करने की पूरी कोशिश की। आदित्य शिंदे ने लगातार रेड करते हुए 10 अंक जुटाए और कुछ समय के लिए दिल्ली की टीम दबाव में दिखी। हालांकि, दिल्ली के कप्तान आशु मलिक ने दबाव में संयम बनाए रखा। टीम ने दूसरे हाफ में भी 20 अंक बनाए, जबकि पुणेरी एक बार फिर 14 अंकों तक ही सीमित रही। आखिरी मिनटों में आशु मलिक की डू-ऑर-डाई रेड निर्णायक साबित हुई जिसके बाद दिल्ली टीम एक रोमांचक जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

जीतने वाली टीम को मिले इतने करोड़

प्रो कबड्डी लीग 2025 का खिताब जीतने वाली टीम को 3 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली। वहीं रनर अप टीम पुणेरी पलटन को 1.8 करोड़ का इनाम मिला। आपको बता दें कि इससे पहले दबंग दिल्ली ने 2021-22 में पटना पाइरेट्स को हराकर PKL का खिताब जीता था, जबकि पुणेरी पलटन ने 2023-24 में हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में हराकर इस ट्रॉफी को अपने नाम की थी। इस सीजन के लीग स्टेज में दोनों टीमों ने 13-13 मुकाबले जीतने में कामयाब रहे थे। दोनों के पास 26-26 अंक थे और वह प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में बने रहे और अंत में फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

ये भी पढ़ें

ICC Rankings: टीम इंडिया की कुर्सी पर मंडराया खतरा, दूसरा मैच हारते ही बदली रेटिंग

युजवेंद्र चहल से आगे निकले जसप्रीत बुमराह, अब सिर्फ एक खिलाड़ी है उनसे आगे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *