Biryani Recipe For Bachelors: अब बैचलर्स भी घर पर 10 मिनट में बना सकेंगे बिरयानी, यहां से नोट कर लें सिंपल रेसिपी


चिकन बिरयानी रेसिपी - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
चिकन बिरयानी रेसिपी

Chicken Biryani Recipe For Bachelors: बिरयानी एक ऐसी डिश जिसके स्वाद के दीवाने हर नॉनवेज लवर्स हैं। लेकिन लोगों को इसे बनाना काफी मुश्किल काम लगता है। लेकिन अगर आपको बताया जाए कि आप ये शानदार चिकन बिरयानी बहुत ही कम समय और मेहनत में कुकर में ही झटपट बना सकते हैं, तो आप जरूर ट्राय करना चाहेंगे। बिरयानी की ये आसान सी रेसिपी बैचलर्स के काफी काम आ सकती है। कुकर में बिरयानी बनाने में कम बर्तन लगते हैं और गैस भी कम खर्च होता है। यहां हम कुकर में बिरयानी बनाने की आसान सी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। नोट कर लें रेसिपी।

सामग्री

  • 1 कप बासमती चावल
  • 500 ग्राम चिकन (क्यूब्स में कटा हुआ)
  • 1 प्याज (पतला कटा हुआ)
  • 1 टमाटर (कटा हुआ)
  • 1/2 कप दही
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच बिरयानी मसाला
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1-2 तेज पत्ते
  • 1 चुटकी केसर (optional)
  • 2 कप पानी
  • 2 चम्मच घी या तेल
  • नमक स्वाद अनुसार

बनाने की विधि

  • सबसे पहले चावल को धोकर 10-15 मिनट के लिए भिगो दें।
  • अब कुकर में घी या तेल गर्म करें। उसमें जीरा और तेज पत्ते डालकर भूनें।
  • अब इसमें कटा हुआ प्याज डालकर भूनें जब तक वह सुनहरा न हो जाए।
  • अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें।
  • अब चिकन के टुकड़े डालें और 2-3 मिनट तक भूनें। फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, और बिरयानी मसाला डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब कटा हुआ टमाटर और दही डालकर अच्छे से मिला लें। इसे 2-3 मिनट तक पकने दें।
  • चावल, पानी, नमक और केसर डालें। (पानी की मात्रा 1:2 होनी चाहिए, यानी 1 कप चावल के लिए 2 कप पानी)
  • अब कुकर का ढक्कन बंद करें और 1 सीटी आने तक पकने दें। फिर आंच धीमी कर दें और 5 मिनट और पकने दें।
  • आंच बंद कर दें और 5 मिनट के बाद कुकर खोलें। बिरयानी बनकर तैयार है।

सर्व करने का तरीका

गर्मागर्म बिरयानी को रायते या सलाद के साथ सर्व करें।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *