‘फैमिली मैन 3’ से लेकर ‘महारानी 4’ तक, नवंबर में OTT होगा गुलजार, सस्पेंस-थ्रिलर की लगेगी झड़ी


OTT release this month- India TV Hindi
Image Source : DESIGN IMAGE (IMDB)
मनोज बाजपेयी, शेफाली शाह और हुआ कुरैशी

अक्टूबर भले ही ओटीटी रिलीज के लिहाज से थोड़ा सुस्त रहा हो, लेकिन नवंबर दर्शकों के लिए धमाकेदार साबित होने वाला है। इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक के बाद एक बड़ी सीरीज़ और फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें कई सुपरहिट सीरीज के बहुप्रतीक्षित सीक्वल भी शामिल हैं। ‘महारानी’ से लेकर ‘द फैमिली मैन 3’ और ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ तक, यह महीना मनोरंजन का पूरा पैकेज लेकर आया है। तो चलिए जानते हैं कि आपकी फेवरेट सीरीज और फिल्में कब और कहां स्ट्रीम होंगी।

महारानी सीजन 4 (Maharani Season 4)

हुमा कुरैशी की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘महारानी’ का चौथा सीजन जल्द आ रहा है। पहले तीन सीजन में बिहार की राजनीति के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया था। इस बार कहानी रानी भारती (हुमा कुरैशी) के बिहार की राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर कदम बढ़ाने के सफर पर केंद्रित होगी।

प्लेटफॉर्म: सोनी लिव (Sony Liv)

रिलीज डेट: 7 नवंबर 2025

जोनर: पॉलिटिकल ड्रामा

दिल्ली क्राइम सीजन 3 (Delhi Crime Season 3)

डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी (शेफाली शाह) एक बार फिर नए केस की गुत्थी सुलझाने लौट रही हैं। पहले सीजन में निर्भया केस और दूसरे में कच्छा-बनियान गैंग की कहानी दिखाई गई थी। इस बार कहानी मानव तस्करी की भयावह दुनिया पर आधारित होगी। सीरीज में शेफाली शाह के साथ हुमा कुरैशी, रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग और आदिल हुसैन नजर आएंगे।

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 13 नवंबर 2025

जोनर: क्राइम थ्रिलर

द फैमिली मैन 3 (The Family Man 3)

मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के रूप में वापसी कर रहे हैं। इस बार कहानी भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में चीन की चालों पर आधारित है। श्रीकांत को इस सीजन में दो नए और खतरनाक दुश्मनों रुकमा और मीरा का सामना करना होगा। जयदीप अहलावत और निम्रत कौर भी इस सीजन में नजर आएंगे।

प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (Prime Video)

रिलीज डेट: 21 नवंबर 2025

जोनर: स्पाई एक्शन थ्रिलर

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 (Stranger Things Season 5)

दुनियाभर के फैंस का इंतजार खत्म! *स्ट्रेंजर थिंग्स* का पांचवां और आखिरी सीजन नवंबर में दस्तक दे रहा है। इस साइ-फाई ड्रामा को तीन हिस्सों में रिलीज़ किया जाएगा — पहले चार एपिसोड 27 नवंबर को, अगले तीन एपिसोड 26 दिसंबर को और फाइनल एपिसोड 1 जनवरी 2026 को आएंगे। इस सीजन में हॉकिन्स शहर को “वेकना” नामक राक्षस से नई भयावह चुनौती का सामना करना होगा।

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 27 नवंबर 2025

जोनर: साइंस-फिक्शन ड्रामा

डाइनिंग विद द कपूर्स (Dining With The Kapoors)

कपूर परिवार के निजी और पेशेवर जीवन पर आधारित यह पारिवारिक डॉक्यूमेंट्री दर्शकों को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित परिवार के अंदर की झलक दिखाएगी। इसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर और रिद्धिमा कपूर नजर आएंगे।

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 21 नवंबर 2025

जोनर: फैमिली डॉक्यूमेंट्री

बारामूला (Baramulla)

आदित्य सुहास जंभाले निर्देशित *बारामूला* एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी कश्मीर घाटी में बच्चों के रहस्यमय अपहरणों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में मानव कौल, भाषा सुंबी, अरिस्ता मेहता, रोहन सिंह और अश्विनी कौल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 7 नवंबर 2025

जोनर: हॉरर थ्रिलर

ये भी पढ़ें: कान में बाली, नाक से बहता खून और होठ में दबा ‘किंग’, सफेद बालों में भी छा गए शाहरुख खान, सामने आई पहली झलक

कमरा खोलते ही नीता अंबानी को मिला सरप्राइज, पैरों के नीचे थी फूल की चादर, फिर डीवा वाले अंदाज में काटा बर्थडे केक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *