बड़े भाई तेज प्रताप के खिलाफ चुनाव प्रचार करने महुआ पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा-‘पार्टी ही मां-बाप है’


tejashwi yadav- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में लालू यादव के दोनों बेटे खुलकर एक-दूसरे के सामने आ चुके हैं। रविवार को तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई तेज प्रताप के विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। महुआ में उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार को माला पहनाते हुए उनकी जीत का दावा किया। स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि कोई आए और कोई जाए, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।  

तेज प्रताप को लेकर तेजस्वी ने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता। पार्टी ही मां, बाप है, पार्टी नहीं है तो कोई कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि महुआ का टिकट लालू यादव ने देकर भेजा है।  यहां लालटेन जलेगी तो सरकार बनेगी।

तेजस्वी ने मुकेश रोशन के लिए वोट मांगा

महुआ विधानसभा क्षेत्र में तेजस्वी यादव ने बड़े भाई तेज प्रताप के खिलाफ चुनाव प्रचार करते हुए जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने राजद के प्रत्याशी मुकेश रोशन के लिए वोट मांगा। इसी महुआ विधानसभा क्षेत्र से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं। वह पार्टी और परिवार से अलग हटकर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पार्टी ही मां-बाप है

राष्ट्रीय जनता दल ने महुआ के वर्तमान विधायक को दूसरी बार महुआ से अपना उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में भेजा है। उनकी लड़ाई लोजपा के उम्मीदवार संजय सिंह से है। हालांकि, यहीं से तेज प्रताप चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में मुकेश रोशन के लिए जीत की राह मुश्किल हो गई है। सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी को कोई कंफ्यूजन में नहीं रहना है। पार्टी से बड़ी कोई चीज नहीं होती है। पार्टी ही मां-बाप है, अगर पार्टी नहीं तो कोई कुछ नहीं है, कोई यहां आए कोई जाए, इसका कोई मतलब नहीं है। महुआ में फिर से लालटेन जलाना है महुआ में लालटेन जलेगी तो सरकार बनेगी। 

हर घर नौकरी का वादा दोहराया

तेजस्वी ने महुआ की जनता से यह भी कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। आरजेडी उम्मीदवार मुकेश रोशन को ही जिताना है। मुकेश रोशन को लालू यादव ने टिकट देकर भेजा है। जनसभा में तेजस्वी ने कहा,”हमारी सरकार बनेगी तो हर घर नौकरी दी जाएगी। महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा।” पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी फैक्ट्री लगाएंगे गुजरात में और वोट और सरकार चाहिए बिहार में, यह नहीं होने वाला है। 

(महुआ से राजाबाबू की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बिहार विधानसभा चुनाव: इमामगंज सीट से कौन लहराएगा जीत का परचम? त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी HAM की दीपा मांझी

‘जब कांग्रेसी घर आएं तो..,’ एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव का बिहार में धुआंधार प्रचार, कहा- ये चुनाव परिवारवाद और राष्ट्रवाद के बीच की लड़ाई

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *