शाहरुख खान ने फ्री में कर डालीं ये 2 फिल्में, दोनों में लीड रोल में थे रणबीर कपूर, फिल्ममेकर से निभाई थी दोस्ती


shah rukh khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@IAMSRK
शाहरुख खान।

2 नवंबर शाहरुख खान के फैन्स के लिए बेहद खास है क्योंकि आज ही के दिन सुपरस्टार का जन्मदिन होता है। शाहरुख खान के फैंस के लिए उनका बर्थडे किसी त्यौहार से कम नहीं होता। हर साल इस दिन सुपरस्टार अपने मुंबई स्थित घर मन्नत की बालकनी में आकर फैन्स का अभिवादन करते हैं। शाहरुख ने अपने फैंस को उन्हें प्यार करने के कई कारण दिए हैं। फिर चाहे उनके फैंस हों या फिर उनके साथ काम करने वाले सेलिब्रिटी, सभी ने उनके बड़े दिल की तारीफ ही की है। शाहरुख कितने दिलदार हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इतने बड़े सुपरस्टार होने के बाद भी उन्होंने दोस्ती की खातिर दो फिल्में फ्री में ही कर डालीं।

फ्री में कीं धर्मा प्रोडक्शन्स की दो फिल्में

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में अरबपति की श्रेणी में पहली बार शामिल होने वाले शाहरुख खान के बारे में एक ऐसी कहानी बताएंगे जो आपको उनसे प्यार करने की एक और वजह देगी। हार्पर कॉलिन्स द्वारा प्रकाशित शाहरुख खान की मोहर बसु की बायोग्राफी में, लेखक ने खुलासा किया है कि शाहरुख खान ने अपने सबसे अच्छे दोस्त और बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर के लिए धर्मा प्रोडक्शंस की दो फिल्में मुफ्त में साइन की थीं। धर्मा प्रोडक्शंस के अलावा, इन फिल्मों में एक और बात जो समान है, वह ये है कि इन फिल्मों में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

इन दो फिल्मों में फ्री में किया काम

हम यहां जिन दो फिल्मों की बात कर रहे हैं, वह 2026 में रिलीज हुई ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और 2022 में रिलीज हुई ‘ब्रह्मास्त्र’ है। शाहरुख खान ने बिना किसी फीस के ब्रह्मास्त्र के लिए 14 दिन शूटिंग की और ऐ दिल है मुश्किल के लिए भी एक रुपया चार्ज नहीं किया। इन दोनों ही फिल्मों में शाहरुख का कैमियो था और अपने छोटे से ही किरदार से वह बड़ा प्रभाव डालने में सफल रहे।

किंग खान के फैंस का फेवरेट है ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का ये डायलॉग

यूं तो शाहरुख खान ने अपने करियर में कई यादगार डायलॉग्स दिए हैं, लेकिन ऐ दिल है मुश्किल में एकतरफा प्यार की ताकत बताने वाला डायलॉग आज भी सिनेप्रेमियों का फेवरेट है। ‘एक तरफा प्यार की ताकत ही कुछ और होती है… वो रिश्तों की तरह दो लोगों में नहीं बंटती। सिर्फ मेरा हक है इसपे, सिर्फ मेरा। मुझे सबा से बेइंतहां मोहब्बत करने के लिए सबा की ही जरूरत नहीं। हो सकता है इससे कोई बेहतर इश्क? अगर बाजी इश्क की बाजी है तो जो चाहे लगा लो, डर कैसा। अगर जीत गए तो क्या कहना और अगर हार भी गए तो बाजी मात नहीं।’

ये भी पढ़ेंः ऐश्वर्या-सुष्मिता को टक्कर देने वाली एक्ट्रेस, ग्लैमर और चकाचौंध से फेरा मुंह, लाइफ कोच बन चुनी नई राह

डायरेक्टर जिसने शाहरुख खान की फ्लॉप्स के बाद कराई थी सुपरहिट वापसी, एक्शन के हैं किंग हैं

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *