भूकंप के तेज झटके से हिला भारत का ये पड़ोसी देश, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता


Afghanistan earthquake- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
सांकेतिक फोटो।

भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाओं में लगातार तेजी देखी जा रही है। म्यांमार, तुर्की और अफगानिस्तान जैसे देशों में तो भूकंप के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है। ऐसे में लोगों के भीतर भूकंप को लेकर काफी खौफ भरता जा रहा है। सोमवार को सुबह-सुबह भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके लगने की खबर सामने आ रही है। आइए जानते हैं कि अफगानिस्तान में कहां आया है ये भूकंप और क्या रही है इस भूकंप की तीव्रता।

कितनी थी भूकंप की तीव्रता?

भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में सोमवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई है। आपको बता दें कि इस तीव्रता के भूकंप को काफी खतरनाक श्रेणी का माना जाता है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ये भूकंप अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में आया है। अब तक इस भूकंप के कारण हुए किसी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप क्यों आते हैं?

आपको बता दें कि पृथ्वी के अंदर कुल 7 टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद रहती हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी 7 टेक्टोनिक प्लेट्स अपनी-अपनी जगह पर लगातार घूमती रहती हैं। हालांकि, कई बार घूमने के दौरान ये टेक्टोनिक प्लेटें फॉल्ट लाइन पर टकरा जाती हैं। इनके टकराने से जो घर्षण पैदा होता उससे ऊर्जा उत्पन्न होती है जो कि बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। यही कारण है कि धरती पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं।

ये भी पढ़ें- भूकंप के झटकों से फिर हिली भारत के पड़ोसी देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

पूर्वी नेपाल में सुबह-सुबह आया भूकंप, जानें कितनी थी रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *