बिहार इलेक्शन: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, चुनाव आयोग ने लिया सख्त एक्शन, ये है वजह


Lallan Singh- India TV Hindi
Image Source : LALLAN SINGH/X
ललन सिंह

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी है। इससे पहले चुनाव आयोग ने एक बड़ा एक्शन लिया है, जिसके तहत केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ललन सिंह ने मोकामा में विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

क्या है पूरा मामला?

मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान दिए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर FIR दर्ज हुई। ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ललन सिंह ने एक नेता को वोटिंग के दिन घर में पैक कर देने की बात कही थी।

पटना डीएम के एक्स हैंडल पर इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया, “जिला प्रशासन, पटना द्वारा वीडियो निगरानी टीम के वीडियो फुटेज की जांच की गई। जांचोपरांत इस मामले में ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह के विरूद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *