
सांकेतिक फोटो
JNUSU Election Result 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) चुनाव परिणाम 2025 आज यानी 6 नवंबर को घोषित होने वाला है। इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए लेफ्ट यूनिटी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। केंद्रीय पैनल के चार प्रमुख पदों- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव, के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस साल जेएनयू छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल सात छात्र चुनाव लड़ रहे हैं- लेफ्ट यूनिटी से अदिति मिश्रा, विकास पटेल (एबीवीपी), विकास बिश्नोई (एनएसयूआई), राज रतन राजोरिया (बापसा), शीर्षा इंदु (दिशा), शिंदे विजयलक्ष्मी (प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन), अंगद सिंह (निर्दलीय)। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमुख उम्मीदवार हैं- लेफ्ट यूनिटी की किझाकूट गोपिका बाबू, एनएसयूआई के शेख शाहनवाज आलम और एबीवीपी की तान्या कुमारी।
