JNUSU Election Result 2025 Out: यूनाइटेड लेफ्ट की बंपर जीत, अध्यक्ष समेत सभी चार पदों पर मारी बाजी


जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट यूनाइटेड ने किया क्लीन स्वीप- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट यूनाइटेड ने किया क्लीन स्वीप

JNUSU Election Result 2025 Out: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) चुनाव परिणाम 2025 आ गए हैं। इसमें प्रेसिडेंट पद समेत चारों पदों पर लेफ्ट यूनाइटेड ने क्लीन स्वीप किया है। प्रेसिडेंट पद पर अदिति मिश्रा (लेफ्ट यूनाइटेड) ने फतह हासिल की, उपाध्यक्ष पद पर के. गोपिका (लेफ्ट यूनाइटेड) ने विजय पताका फहराई, महासचिव पद पर सुनील यादव (लेफ्ट यूनाइटेड) जीते और संयुक्त सचिव पद पर दानिश (लेफ्ट यूनाइटेड) विजयी हुए।

किस पद पर किसे कितने वोट मिले

अध्यक्ष पद पर

  • अदिति मिश्रा (लेफ्ट): 1861
  • विकास पटेल (एबीवीपी): 1447

उपाध्यक्ष पद पर

  • के. गोपिका (लेफ्ट): 2966
  • तान्या कुमारी (एबीवीपी): 1730

महासचिव पद पर 

  • सुनील यादव (लेफ्ट): 1915
  • राजेश्वर कांत दुबे (एबीवीपी): 1841

संयुक्त सचिव पद पर 

  • दानिश अली ( लेफ्ट): 1991
  • अनुज दमारा (एबीवीपी): 1762

बता दें कि पिछले साल, वामपंथी गठबंधन ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव 2024-25 में शीर्ष चार में से तीन पदों पर जीत हासिल की थी। जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दस साल बाद वापसी करते हुए संयुक्त सचिव का पद जीता था। नीतीश कुमार (आइसा) अध्यक्ष चुने गए थे, मनीषा (डीएसएफ) ने उपाध्यक्ष पद जीता था और मुन्तेहा फातिमा (डीएसएफ) ने महासचिव का पद हासिल किया था। वहीं, एबीवीपी ने एक दशक के सूखे के बाद वैभव मीणा के साथ संयुक्त सचिव पद जीतकर बड़ी सफलता हासिल की थी और जेएनयू में पारंपरिक वामपंथी गठबंधन के लिए एक कड़ी चुनौती पेश की थी।  हालांकि, इस साल लेफ्ट यूनाइटेड ने क्लीन स्वीप किया है।

दो सत्रों में हुआ था मतदान

बता दें कि इस वर्ष 4 नवंबर को दो सत्रों में मतदान हुआ। मतदान दो सत्रों में, सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुआ था। इस साल कुल 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

ये भी पढ़ें-  JNUSU Election Result 2025 OUT: अध्यक्ष समेत सभी चार पदों पर यूनाइटेड लेफ्ट जीती, अदिति बनीं नई JNU प्रेसिडेंट

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *