एक ही नाम से 6 बार बनी ये फिल्में, फिर भी छापे नोट पर नोट और बनीं सुपरहिट, 3 में तो हीरो भी नहीं बदला


raaz, kangana ranaut- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM FILM
कंगना रनौत।

बॉलीवुड में हर साल अलग-अलग जोनर की फिल्मों की भरमार रहती है। एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, हॉरर और साइंस फिक्शन जैसी फिल्मों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। हालांकि, हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं कर पाती। कुछ फिल्में नए रिकॉर्ड बनाती हैं तो कई दर्शकों को खींचने में नाकाम रहती हैं। इन दिनों खासतौर पर हॉरर और हॉरर कॉमेडी फिल्मों का क्रेज तेजी से बढ़ा है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा तक, इस जोनर की फिल्मों ने दर्शकों को खूब डराया भी और हंसाया भी। आज बात करेंगे एक ऐसे फिल्म टाइटल की, जो बॉलीवुड के लिए लकी साबित हुआ। यह नाम है ‘राज’, जिसके तहत पिछले 57 सालों में कुल 6 फिल्में बनीं और हर बार दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहीं।

‘राज’ (1967)

इस नाम से पहली फिल्म 1967 में बनी थी, जिसमें राजेश खन्ना और बबिता लीड रोल में थे। रवींद्र दवे द्वारा निर्देशित यह फिल्म छोटे बजट में बनी थी लेकिन उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई की। उस दौर में लगभग 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन बड़ी उपलब्धि माना जाता था।

‘राज’ (1981)

इसके बाद 1981 में राज बब्बर और सुलक्षणा पंडित की फिल्म ‘राज’ रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन हरमेश मल्होत्रा ने किया था। दिलचस्प बात यह थी कि फिल्म का नाम और हीरो दोनों ही राज थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

‘राज’ (2002)

तीसरी बार ‘राज’ का जादू 2002 में चला, जब बिपाशा बसु और डिनो मोरिया की जोड़ी ने पर्दे पर तहलका मचा दिया। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे डरावनी फिल्मों में गिनी जाती है। करीब 5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म से बिपाशा बसु रातों-रात स्टार बन गईं।

‘राज – द मिस्ट्री कंटिन्यूज’ (2009)

साल 2009 में आई ‘राज – द मिस्ट्री कंटिन्यूज’ ने एक बार फिर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इमरान हाशमी, कंगना रनौत और अध्यन सुमन इस फिल्म में लीड रोल में थे। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपने संगीत और कहानी दोनों के लिए सराही गई। करीब 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 38 करोड़ रुपये की कमाई की।

‘राज 3’ (2012)

विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी ‘राज 3’ में बिपाशा बसु, इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। पहले की फिल्मों की तरह यह फिल्म भी सुपरहिट रही। 28 करोड़ के बजट में बनी ‘राज 3’ ने लगभग 69.73 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।

‘राज – रिबूट’ (2016)

‘राज’ सीरीज की छठी फिल्म ‘राज – रिबूट’ 2016 में रिलीज हुई। इसमें इमरान हाशमी, कृति खरबंदा और गौरव अरोड़ा नजर आए। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित यह फिल्म पिछले हिस्सों की तुलना में कम सफल रही, लेकिन फिर भी इसने 31 करोड़ के बजट में लगभग 40.91 करोड़ रुपये की कमाई की।

ये भी पढ़ें: अंबानी लेडीज का दिखा स्वैग, नीता अंबानी ने लुटाया बच्चों पर प्यार, बड़ी और छोटी बहू में दिखी बहनों सी बॉन्डिंग

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दी गुड न्यूज, बने मम्मी पापा, जानें बेटा हुआ या बेटी

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *