जोहरान ममदानी के बाद भारतीय मूल के एक और कारोबारी ने अमेरिका में जीता मेयर का चुनाव, जानें कौन हैं वो


भारतीय मूल के कारोबारी सिंह स्वर्णजीत, अमेरिका के नॉर्विच शहर के मेयर- India TV Hindi
Image Source : X@CYNTHIAALI95222
भारतीय मूल के कारोबारी सिंह स्वर्णजीत, अमेरिका के नॉर्विच शहर के मेयर

न्यूयॉर्क:अमेरिका के मेयर चुनाव में भारतीय मूल के एक और कारोबारी ने इतिहास रचा है। रियल एस्टेट कारोबारी स्वर्णजीत सिंह खालसा को कनेक्टिकट प्रांत के नॉर्विच शहर का मेयर चुना गया है। वह राज्य के पहले सिख मेयर बने हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार स्वर्णजीत को कुल 3,978 वोट (57.25 प्रतिशत) हासिल हुए, जबकि उनकी रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी स्टेसी गोल्ड को 2,828 वोट (40.7 प्रतिशत) मिले। यह चुनाव 4 नवंबर को हुए सामान्य चुनावों का हिस्सा था, जिसमें भारतीय मूल के कई उम्मीदवारों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

कौन हैं स्वर्णजीत

स्वर्णजीत की चुनावी वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्होंने नॉर्विच को “एक ऐसे शहर के रूप में वर्णित किया है, जिसने उनके परिवार को दिल खोलकर अपनाया है।” इसमें कहा गया है कि 1984 में भारत में हुए सिख विरोधी दंगों के बाद उनका परिवार पलायन कर गया था। स्वर्णजीत मूल रूप से भारत के पंजाब के जालंधर जिले के निवासी हैं। हिंसक उत्पीड़न के खतरे से मुक्ति पाने के लिए उनका परिवार 2007 में अमेरिका पहुंचा था। स्वर्णजीत रियल एस्टेट कारोबारी हैं और नॉर्विच में एक गैस स्टेशन के मालिक भी हैं। 

पूरे शहर में सिर्फ 10 सिख परिवार, फिर भी हासिल की जीत

जिस नॉर्विच शहर से स्वर्णजीत को मेयर चुना गया है, वहां केवल लगभग 10 सिख परिवार रहते हैं, लेकिन उनकी जीत व्यापक समर्थन पर आधारित थी। स्वर्णजीत भारतीय मूल के उन उम्मीदवारों में शामिल हैं, जिन्होंने 4 नवंबर के चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इनमें सबसे प्रमुख न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी की जीत भी शामिल है। वहीं वर्जीनिया के नवनिर्वाचित लेफ्टिनेंट गवर्नर गज़ाला हाशमी (Ghazala Hashmi), ओहायो के नवनिर्वाचित मेयर आफ़ताब पुरवाल (Aftab Pureval),और होबोकेन के पूर्व मेयर रवि भल्ला (Ravi Bhalla) न्यू जर्सी प्रांतीय विधानसभा के लिए चुने गए हैं। चुनाव में विजय मिलने के बाद स्वर्णजीत ने कहा, “यह न केवल मेरी बल्कि पूरे सिख समुदाय की जीत है। (भाषा)

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *