80 के दशक की फ्लॉप फिल्म से चमका आइडिया, फिर डायरेक्टर ने गढ़ी ऐसी कहानी कि हिल गया BO, 31 सुपरस्टार्स ने किया था गानों पर डांस


OM Shanti OM- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@IAMSRK
ओम शांति ओम

साल 2007 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर न केवल सुपरहिट रही बल्कि लोगों के जहन में बस गई। इस फिल्म के गानों पर बॉलीवुड के 31 से ज्यादा सुपरस्टार्स ने अपने ठुमके लगाए और कहानी में चार चांद  लगा दिए। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि ये फिल्म 80 के दशक की एक सुपरफ्लॉप मूवी से प्रेरित थी। इस फिल्म का नाम था ‘ओम शांति ओम’ और इसी फिल्म से दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत की थी। शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी खूब जमी थी और लोगों ने भी खूब प्यार दिया था। 

ऋषि कपूर की फ्लॉप फिल्म से प्रेरित थी कहानी

फराह खान ने ‘ओम शांति ओम’ फिल्म को डायरेक्ट किया था और इसमें शाहरुख, दीपिका के साथ अर्जुन रामपाल लीड रोल में नजर आए थे। दरअसल ये फिल्म 80 के दशक में रिलीज हुई ऋषि कपूर स्टारर फिल्म ‘कर्ज’ की कहानी से प्रेरित थी। हालांकि कर्ज बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन कर्ज फिल्म की कहानी से ही डायरेक्टर को आइडिया दिमाग में चमका था और इसके बाद ओम शांति ओम की कहानी गढ़ी गई थी। कर्ज फिल्म की कहानी में भी पुर्नजन्म का ट्विस्ट दिया गया था और इसमें हीरो मरने के बाद एक बार फिर कहानी में लौटता है। इसके बाद कहानी ट्विस्ट और टर्न्स से भर जाती है। ओम शांति ओम में भी यही होता है कि एक जूनियर आर्टिस्ट एक हीरोइन के प्यार में पड़ जाता है और उसे बचाने के लिए एक बार आग में भी कूद जाता है। हीरो मर भी जाता है लेकिन फिर से किसी और घर में वही हीरो जन्म लेता है और जब सही समय आता है तो हीरो को फ्लैशबैक आने लगते हैं और बीती जिंदगी सामने दौड़ जाती है। खास बात ये है कि ऋषि कपूर स्टारर फिल्म कर्ज बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। लेकिन ओम शांति ओम ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया था। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों की मानें तो 40 करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने 149 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की थी। 

31 से ज्यादा सुपरस्टार्स ने किया था डांस

‘ओम शांति ओम’ फिल्म की खास बात ये रही थी कि ये अपने समय तक की एक अनोखी फिल्म थी। इस फिल्म में बॉलीवुड के 31 से ज्यादा सुपरस्टार्स ने डांस दिखाया था। इस फिल्म के गानों पर सलमान खान से लेकर संजय दत्त और बॉलीवुड की सभी बड़ी हीरोइन्स ने गानों पर अपना जलवा दिखाया था। धर्मेंद्र से लेकर ज्यादातर बड़े स्टार्स इस फिल्म के गानों पर झूमते नजर आए थे। आज भी इस फिल्म के गानों में लोग अपने चहेते सितारों की मस्ती देखकर खुश हो जाते हैं। 

ये भी पढ़ें- ऑनस्क्रीन मम्मी का हाथ थामे आ रही थी श्रीकांत तिवारी की बेटी, हाई हील ने बिगाड़ा स्टाइल, सीढ़ियों पर गिरी धड़ाम

आज कहां हैं रामायण की कुटिल कैकैयी? भोजपुरी से डेब्यू और कैबरे डांसर बन कमाया नाम

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *