
भारत बनाम पाकिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस मैच
IND vs PAK Hong Kong Sixes Live Updates: हॉन्ग कॉन्ग सुपर सिक्सेस के साल 2025 के सीजन का आगाज हो चुका है, जिसमें पूल सी का हिस्सा भारत और पाकिस्तान के बीच मिशन रोड ग्राउंड में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तानी टीम के कप्तान अब्बास अफरीदी ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों को कुल 6-6 ओवर्स खेलने का मौका मिलता है। पाकिस्तान की टीम पूल सी में अपना एक मुकाबला खेल चुकी है, जिसमें उसका सामना कुवैत की टीम से हुआ था और जिसे वह 4 विकेट से जीतने में कामयाब रहे थे। भारतीय टीम की इस टूर्नामेंट में कप्तानी की जिम्मेदारी अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक संभाल रहे हैं।
