
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ टीवी सोप ओपेरा ‘ससुराल सिमर का’ में अपने यादगार किरदार के लिए जानी जाती हैं। वह फैंस के पसंदीदा शो बिग बॉस सीजन 12 में भी दिखाई दीं। दीपिका ‘बिग बॉस 12’ की विनर रह चुकी हैं। टीवी एक्ट्रेस होने के अलावा, दीपिका यूट्यूब पर भी अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने अपनी कमजोरी के बारे में बात की। साथ ही यह भी बताया कि उनका असली डर क्या था। उन्होंने कुछ महीने पहले ही अपने कैंसर से पीड़ित होने का खुलासा किया था। अब दीपिका कक्कड़ ने यह भी बताया कि उनके लिवर का भी 22 प्रतिशत हिस्सा काटकर निकाल दिया गया।
दीपिका कक्कड़ ने 4 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस 12 का ऑफर
दीपिका कक्कड़ हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के साथ LOL पॉडकास्ट में दिखाई दीं और अपनी बिग बॉस 12 जर्नी के बारे में खुलकर बात की। पॉडकास्ट के दौरान होस्ट भारती ने ‘ससुराल सिमर का’ एक्ट्रेस से पूछा कि क्या बिग बॉस 12 में आने के बाद उन्हें अपने फैसले पर कोई शक था। जवाब में, दीपिका कक्कड़ ने कहा कि उन्हें घर में शामिल होने के अपने फैसले पर कभी पछतावा नहीं हुआ क्योंकि वह किसी प्रोजेक्ट में आने से पहले हमेशा भविष्य के बारे में दो बार सोचती हैं। दीपिका ने कहा कि उन्हें बिग बॉस में जाने से डर लगता था और कहा कि उन्हें शो के लिए चार बार ऑफर मिला था, जिसके बाद उन्होंने आखिरकार हां कर दी।
दीपिका कक्कड़ ने बताई अपनी कमजोरी
उसी पॉडकास्ट में दीपिका ने बताया कि बिग बॉस 12 में शामिल होने का उनका एकमात्र डर यह था कि वह अपने पति शोएब इब्राहिम से बातचीत नहीं कर पाएंगी, जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि दीपिका ने 2018 में शोएब के साथ निकाह किया था। टीवी एक्ट्रेस ने कहा कि उस समय उनकी सबसे बड़ी चिंता यह थी कि शोएब के साथ उनका कनेक्शन टूट सकता है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरी बस एक ही कमजोरी थी कि शोएब से मेरी बातचीत खत्म हो जाती। बस यही मेरी कमजोरी थी। मुझे और कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे कोई आके कुछ कह ले, लड़ ले, हां, मैं फिजिकल फ़ाइट में नहीं घुसूंगी। मैं दिमाग से जितना बोलो लड़ लूंगी, लेकिन मुझे 2-3 लड़कों के बीच खिंचा-तानी नहीं करनी थी। यह मेरी पर्सनैलिटी नहीं है। तो यह मेरे लिए एक बड़ा चैलेंज था। मुझे इस बात का अब तक अफसोस है कि शादी के तुरंत बाद शो में जाना पड़ा, लेकिन मैंने वो सीजन जीत लिया।’
ये भी पढ़ें-
300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, ‘रावण’ बन मिली पहचान, एक्टिंग छोड़ राजनीति में रखा कदम
