बिहार: गया के बेलागंज में अचानक धंस गया मंच, बाल बाल बचे सीएम नीतीश, सुरक्षाकर्मियों ने नीचे उतारा-देखें वीडियो


गया में धंसा सीएम नीतीश का मंच- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
गया में धंसा सीएम नीतीश का मंच

गया के बेलागंज पड़ाव स्थल पर शनिवार बिहार सीएम नीतीश कुमार ने अपने जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर मंत्री विजय चौधरी,अशोक चौधरी भी शामिल हुए। चुनावी जनसभा में सीएम नीतीश कुमार के स्वागत में माला पहनाने के लिए समर्थक और कार्यकर्ता की भीड़ मंच पर बड़ी सी माला लिए पहुंच गए। ज्यादा भीड़ होने के कारण मंच का एक हिस्सा अचानक धंस गया, इसकी आवाज भी आई। आवाज सुन सुरक्षाकर्मियों ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मंच से नीचे उतार दिया। सीएम नीतीश को भी मंच से सुरक्षित नीचे उतारा गया।

देखें वीडियो

नीतीश ने लालू शासन से की तुलना, कसा तंज

सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने 20 साल में काफी काम किया है। उससे पहले की सरकार ने क्या किया सबको पता है। हिंदू मुस्लिम झगड़े होते थे, बहुत कम बच्चे पढ़ते थे, इलाज का इंतजाम नहीं था। सड़के और बिजली कम था। याद है न पहले वाला 15 साल। जब हटने की बारी आई तो पत्नी को बना दिया था। वह सब अपने परिवार का ही करता था। अब डर और भय का वातावरण नहीं है। इसके अलावा पहले बहुत कुछ था अपलोग जानते है।2006 से मंदिर और कब्रिस्तान की घेराबंदी की गई। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास की गई। बीपीएससी द्वारा दो लाख लोगों की बहाली की।

नीतीश ने गिनाईं उपलब्धियां

पहले वाली सरकार में स्वास्थ्य केंद्र में क्या था। मरीजों की संख्या क्या थी। पहले वाला सरकार कुछ किया था क्या। सब रात में बंद रहता था। अगले 5 साल में 1 करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देंगे। वर्तमान में 1 करोड़ 40 लाख स्वय सहायता समूह के जीविका दीदी है जो किसी अन्य राज्यों में नहीं है। पहले वाली सरकार प्रतिदिन आंदोलन करता था। 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर दिया गया इसे याद रखेंगे। 1 करोड़ 51लाख लोगों को 10 हजार रुपए राशि भेजी गई है।शेष महिलाओं के खाते में भी तिथिवार निर्धारित की गई है, जिसे लौटाने का कोई सवाल नहीं है।

(गया से अजित कुमार की रिपोर्ट)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *