‘भैया, क्या कर रहे हो?’ बेंगलुरु में रैपिडो ड्राइवर ने युवती से की अभद्रता, मचा बवाल तो Rapido ने कही ये बात


रैपिडो ड्राइवर ने की अभद्रता- India TV Hindi
Image Source : TWITTER
रैपिडो ड्राइवर ने की अभद्रता

बेंगलुरु में एक युवती ने शुक्रवार को एक रैपिडो बाइक टैक्सी सवार पर सवारी के दौरान उसके पैर को जबरन पकड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में घटना का विवरण देते हुए, युवती ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब वह चर्च स्ट्रीट से अपने पेइंग गेस्ट आवास लौट रही थी। उसने पोस्ट में लिखा, “राइडिंग के दौरान कैप्टन (राइडर) ने जबरन मेरे पैर पकड़ने की कोशिश की। यह इतना अचानक हुआ कि मैं इसे समझ ही नहीं पाई, इसे रिकॉर्ड करना तो दूर की बात है।”

मैंने कहा-भैया क्या कर रहे हो, मत करो…

युवती ने बताया कि जब ऐसा दोबारा हुआ तो वह चीखी और उसने राइडर से रुकने के लिए कहा। युवती ने आरोप लगाया, “मैंने उससे कहा, ‘भैया, क्या कर रहे हो, मत करो, लेकिन वह नहीं रुका। मैंने उसे बीच रास्ते में रुकने के लिए नहीं कहा क्योंकि वह शहर में नई थी और उसे रास्ता भी नहीं पता था। अपने घर पर पहुंचने पर, एक राहगीर ने उसकी परेशानी देखी और जब उसने पूरी घटना बताई तो उसने बाइक सवार से बात की।

 “कैप्टन ने माफ़ी मांगी और कहा कि वह ऐसा दोबारा नहीं करेगा, लेकिन जाते समय उसने मेरी तरफ़ इस तरह उंगली उठाई जिससे मुझे और भी असुरक्षित महसूस हुआ, मैं यह इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि किसी भी महिला को ऐसा कुछ नहीं सहना चाहिए – न कैब में, न बाइक पर, न कहीं भी।” उसने आगे कहा कि यह पहली बार नहीं था जब उसे इस तरह के व्यवहार का सामना करना पड़ा हो।

पुलिस ने लिया संज्ञान और रैपिडो ने जारी किया बयान

बेंगलुरु सिटी पुलिस ने इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट का जवाब देते हुए उनसे औपचारिक जांच शुरू करने के लिए स्थान और संपर्क विवरण साझा करने को कहा। इस बीच, रैपिडो ने एक बयान जारी कर इस घटना पर चिंता व्यक्त की। कंपनी ने कहा, “आपकी हालिया यात्रा के दौरान कैप्टन के अनुचित व्यवहार के बारे में जानकर हम चिंतित हैं। आपकी सुरक्षा और आराम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कृपया हमें मामले की विस्तार से जांच करने के लिए कुछ समय दें।”

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *