‘लम्हे’ की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी के साथ हुआ कुछ ऐसा, फरहान अख्तर की थम गई थी सांसे, सुनाया किस्सा


farah khan- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
फरहान अख्तर

Aap Ki Adalat: बॉलीवुड के मल्टी-टैलेंटेड स्टार, एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर और राइटर फरहान अख्तर ने ‘आप की अदालत’ के कटघरे में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म ‘लम्हे’ की शूटिंग के दौरान का एक अनसुना किस्सा शेयर किया, जिसे याद कर वे भी हंस पड़े। फरहान अख्तर ने बताया कि यश चोपड़ा की फिल्म ‘लम्हे’ में उन्होंने बतौर असिस्टेंट कैमरामैन काम किया था, लेकिन जब शूटिंग के दौरान श्रीदेवी फिल्म सेट पर गिर गई थीं तो उन्हें लगा कि उनकी नौकरी लगभग चली गई थी और उनकी सांसे थम गई थी।

फरहान अख्तर ने बताया कैसे सेट पर श्रीदेवी गिर गई थी

रजत शर्मा ने जब फरहान से पूछा कि उन्होंने श्रीदेवी को क्यों गिराया तो फरहान ने जवाब दिया, ‘मैं कौन होता हूं श्रीदेवी जी को गिराने वाला? मैं एक असिस्टेंट कैमरामैन था। मैं सातवां या आठवां कैमरामैन था। मेन कैमरामैन मनमोहन या मंजीत थे, जो क्रेन पर बैठकर अपने व्यूफाइंडर से देख रहे थे। सीन यह था कि श्रीदेवी जी को एक बुरी खबर मिलती है और वह फ्रस्ट्रेशन में डांस करना शुरू कर देती हैं। उन्होंने पहले कोरियोग्राफर सरोज जी (खान) से बात की। चीफ़ कैमरामैन ने मुझे बताया कि फर्श पर कुछ चमक रहा है। मैं एक बाल्टी पानी और कपड़ा लेकर उस जगह को सुखाने गया। अचानक, श्रीदेवी जी आगे आईं, उनका पैर फिसल गया और ठीक मेरे सामने गिर गईं।’

श्रीदेवी को गिरता देख फरहान अख्तर रह गए थे दंग

फरहान अख्तर ने आगे बताया कि श्रीदेवी जी के गिरते ही वहां, सन्नाटा छा गया। पिन ड्रॉप साइलेंस। मुझे लगा कि फिल्मों में मेरा करियर खत्म हो गया। मैं श्रीदेवी जी का शुक्रगुजार हूं, वह अचानक हंसने लगीं और जब दूसरों ने उन्हें हंसते देखा तो वे भी उनके साथ जोर-जोर से हंसने लगे। यह श्रीदेवी जी की वजह से ही है कि मैं आज यहां ‘आप की अदालत’ में बैठा हूं।’

ये भी पढे़ं-

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *