उत्तराखंड की 25वीं वर्षगांठ पर PM मोदी ने दी बधाई, आज रजत जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा


PM Modi Uttarakhand Visit- India TV Hindi
Image Source : PTI
उत्तराखंड के रजत जयंती समारोह में PM मोदी।

उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर PM मोदी उत्तराखंड के दौरे पर हैं। यहां प्रधानमंत्री मोदी राज्य के रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे और कई विकास परियोजनाओं का ऐलान करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी ने उत्तराखंड के लोगों के बधाई भी दी है। उन्होंने कहा कि राज्य निरंतर पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में प्रगति पर है। इस खबर में पढ़ें PM मोदी के उत्तराखंड दौरे की लेटेस्ट जानकारी।

यहां देखें प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे का पल-पल का अपडेट

– PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ”उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है। प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *