जापान के तट पर आया बहुत शक्तिशाली भूकंप, जारी हुआ सुनामी का अलर्ट


जापान में आए भूकंप की तस्वीर (फाइल फोटो)- India TV Hindi
Image Source : AP
जापान में आए भूकंप की तस्वीर (फाइल फोटो)

तोक्यो: उत्तरी जापान के तट पर रविवार को बेहद शक्तिशाली भूकंप ने दस्तक दी है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी। जेएमए ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

सुनामी का अलर्ट जारी

इतने तेज भूकंप के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तरी तटीय क्षेत्र में समुद्र में एक मीटर तक सुनामी की लहरें उठने की की आशंका व्यक्त की गई है। (एपी) 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *