रिलीज से पहले विवादों में रही 2025 की ये फिल्म, निर्देशक को मिली थी धमकियां, अब ओटीटी पर देगी दस्तक


The Bengal Files- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VIVEKAGNIHOTRI
विवादों में रही 2025 की ये फिल्म

विवेक अग्निहोत्री की पॉलिटिकल ड्रामा मूवी ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर, 2025 को थिएटर में रिलीज हुई थी। कुछ पॉलिटिकल वजह से पश्चिम बंगाल में इस मूवी बैन कर दिया गया था। हालांकि, फिर फिल्म को कोलकाता की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया में दिखाया गया और अब मेकर्स ने मूवी की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर अपडेट शेयर की है। ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा ‘द बंगाल फाइल्स’ के थिएटर में रिलीज होने के दो महीने बाद हुई है।

द बंगाल फाइल्स कहां-कब देखें

‘द बंगाल फाइल्स’ अगर आप सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आप इसे 21 नवंबर, 2025 को जी 5 पर देख सकते हैं। अब आप अपने OTTplay प्रीमियम पैकेज के साथ ‘द बंगाल फाइल्स’ देख सकते हैं।

द बंगाल फाइल्स में छिपी है बंगाल की सच्चाई

विवेक अग्निहोत्री की तीसरी मूवी ट्रायोलॉजी ‘द बंगाल फाइल्स’ है। उनकी पिछली दो मूवीज़ थीं ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’, जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि द बंगाल फाइल्स एक पॉलिटिकल ड्रामा मूवी थी जो भारत के बंटवारे से ठीक पहले पूर्वी बंगाल में रहने वाले हिंदुओं के नरसंहार से जुड़ी थी। यह 1950 के दशक में हुई सांप्रदायिक हिंसा को दिखाती है।

द बंगाल फाइल्स बॉक्स ऑफिस 

विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और शाश्वत चटर्जी हैं। उन्होंने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 19.59 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। यह फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। हालांकि, ‘द बंगाल फाइल्स’ की ओपनिंग उम्मीद से कम रही और इसने पहले दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म को कॉम्पिटिशन में स्ट्रगल करना पड़ा। हालांकि, ‘द बंगाल फाइल्स’ ने ‘द ताशकंद फाइल्स’ को पीछे छोड़ दिया। खैर, इससे पहले वाली विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक ब्लॉकबस्टर जैसी थी। द बंगाल फाइल्स उनकी ट्रिलॉजी की पिछली फिल्मों जैसा कमाल नहीं कर पाई।

विवेक अग्निहोत्री को मिली थी धमकियां

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने खुलासा किया था कि ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर बढ़ते विवाद के बीच उन्हें फिल्म की रिलीज को लेकर ‘धमकियां’ मिली हैं। उनके परिवार को भी इस विवाद में घसीटा गया था।

ये भी पढे़ं-

अनुपमा परमेश्वरन ने 20 साल की लड़की के खिलाफ दर्ज की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

ऋषि कपूर संग नजर आई इस हसीना ने नाम बदलकर किया था बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनीं स्टार, इस वजह से डूब गया करियर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *