20 करोड़ में बनी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर झटके 200 करोड़ और जीते 10 अवॉर्ड, 2024 में किया था बड़ा धमाका


mammootty- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@MAMMOOTTY
सस्पेंस, ट्विस्ट और टर्न्स से भरी है ये फिल्म।

हाल ही में 55वें केरल स्टेट फिल्म पुरस्कार का ऐलान हुआ। 3 नवंबर को केरल के मत्स्य पालन, संस्कृति और युवा मामलों के मंत्री साजी चेरियन ने त्रिशूर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केरल स्टेट अवॉर्ड्स की सूची का ऐलान किया, जो अभिनेता प्रकाश राज की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय जूरी द्वारा तैयार की गई थी, जिसमें एक हॉरर-थ्रिलर का जलवा देखने को मिला। हॉरर फिल्में हर मौसम में डरावने एहसास ही देते हैं। दिन हो या रात, ये फिल्में रोम-रोम में डर का एहसास भर देती हैं। आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में आपको बताएंगे, जिसे रिलीज होते ही दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और 20 करोड़ के बजट में इसने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। हम बात कर रहे हैं मलयालम सुपरस्टार ममूटी की फिल्म ‘ब्रमयुगम’ की।

ममूटी की फिल्म ने झटके 10 अवॉर्ड

राहुल सदाशिवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ममूटी के साथ अर्जुन अशोकन और सिद्धार्थ भारतन भी मुख्य भूमिकाओं में थे। 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म का हाल ही में 55वें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड में जलवा देखने को मिला। इस फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए लिए ममूटी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा भी ये फिल्म कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी है, जिनमें सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर का अवॉर्ड भी शामिल है। इस फिल्म ने केरल राज्य फिल्म पुरस्कार में भी चार प्रमुख पुरस्कार अपने नाम किए और इसी के साथ 2024 की सबसे सफल एक फिल्मों में से एक के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया।

क्या है ब्रह्मयुगम की कहानी

ब्रम्हयुग्म की कहानी 18वीं सदी के केरल के एक वीरान इलाके में गुलामी से भाग रहे एक लोक गायक (थेवन) के इर्द-गिर्द घूमती है है। घने जंगल, अकेलेपन की गहरी भावना और पूरा वातावरण तनाव पैदा करते हैं। जैसे ही थेवन भागने की योजना बनाता है, उसे हवेली के मालिक कोडुमोन पोट्टी (ममूटी) की बनाई एक प्लानिंग का सामना करना पड़ता है और इसमें कई डरावने ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट पीरियड ड्रामा की कहानी के अलावा सिनेमेटोग्राफी इतनी जबरदस्त है, कि कोई भी ये फिल्म एक बार देख ले तो उसके दिमाग से ये बाहर नहीं निकलती।

70 साल के ममूटी बने खलनायक

इस हॉरर-थ्रिलर में मलयालम सुपरस्टार ममूटी ने एक खतरनाक खलनायक की भूमिका निभाई है। वे फिल्म में एक दुष्ट काले जादूगर के किरदार में हैं और अपनी वेश-भूषा और अभिनय से दर्शकों में खौफ भरने में सफल होते हैं। वहीं दूसरी ओर, अर्जुन अशोकन और सिद्धार्थ भारतन ने भी ब्रह्मयुगम में बेहद दमदार और जबरदस्त अभिनय किया है। सत्ता और झूठ के खेल में फंसे दो मोहरों के रूप में अर्जुन अशोकन और सिद्धार्थ भारतन का अभिनय बेचैन कर देता है।

ये भी पढ़ेंः पहाड़िया ब्रदर्स की गर्लफ्रेंड्स का झिंगाट डांस, जाह्नवी संग झूमीं तारा, फैन बोले- देवरानी-जेठानी का स्वैग तो देखो

यामी-इमरान के ‘हक’ के आगे सोनाक्षी की ‘जटाधारा’ ने टेके घुटने, कैसा रहा रश्मिका की ‘द गर्लफ्रेंड’ का हाल?

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *