अफेयर से अंधविश्वास तक, गोविंदा की बेइज्जती करने में सुनीता अहूजा ने नहीं छोड़ी कोई कसर, 5 बड़े अरोपों की लगाई झड़ी


  • बॉलीवुड के चमकते सितारों में से एक गोविंदा 11 नवंबर की रात तबीयत खराब होने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हुए। बताया गया कि अचानक ही वो बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाना पड़ा। पिछले साल भी उन्हें पैर में गोली लगने के कारण अस्पताल जाना पड़ा था। 61 साल की उम्र में जहां एक ओर वह सेहत से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी भी उथल-पुथल से गुजर रही है। उनकी पत्नी लगातार मीडिया के सामने आकर एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल खड़े कर रही हैं। सुनीता के आरोपों की लंबी लिस्ट है, जिस पर एक बार नजर डालते हैं।

    Image Source : Sunita Ahuja Instagram

    बॉलीवुड के चमकते सितारों में से एक गोविंदा 11 नवंबर की रात तबीयत खराब होने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हुए। बताया गया कि अचानक ही वो बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाना पड़ा। पिछले साल भी उन्हें पैर में गोली लगने के कारण अस्पताल जाना पड़ा था। 61 साल की उम्र में जहां एक ओर वह सेहत से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी भी उथल-पुथल से गुजर रही है। उनकी पत्नी लगातार मीडिया के सामने आकर एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल खड़े कर रही हैं। सुनीता के आरोपों की लंबी लिस्ट है, जिस पर एक बार नजर डालते हैं।

  • अलग-अलग रहते हैं गोविंदा और सुनीता: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहुजा ने हाल के दिनों में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अपने पति पर निशाना साधा है। उन्होंने खुलासा किया कि वह और गोविंदा पिछले 15 साल से अलग-अलग घरों में रहते हैं, हालांकि दोनों आमने-सामने रहते हैं और उनका आना-जाना बना रहता है। सुनीता का कहना है, 'जिस आदमी ने एक अच्छी औरत को दुख दिया, वो कभी खुश नहीं रह सकता। मैंने बचपन से लेकर अपनी पूरी जिंदगी उन्हें दी है। नाराज हूं, लेकिन प्यार आज भी है।'

    Image Source : Sunita Ahuja Instagram

    अलग-अलग रहते हैं गोविंदा और सुनीता: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहुजा ने हाल के दिनों में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अपने पति पर निशाना साधा है। उन्होंने खुलासा किया कि वह और गोविंदा पिछले 15 साल से अलग-अलग घरों में रहते हैं, हालांकि दोनों आमने-सामने रहते हैं और उनका आना-जाना बना रहता है। सुनीता का कहना है, ‘जिस आदमी ने एक अच्छी औरत को दुख दिया, वो कभी खुश नहीं रह सकता। मैंने बचपन से लेकर अपनी पूरी जिंदगी उन्हें दी है। नाराज हूं, लेकिन प्यार आज भी है।’

  • मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर की चर्चा: हाल में खबरें आई हैं कि गोविंदा का नाम एक मराठी अभिनेत्री से जोड़ा जा रहा है। इस पर सुनीता ने कहा कि उन्होंने भी ऐसी बातें सुनी हैं, लेकिन जब तक वह खुद कुछ देख न लें, तब तक कुछ कहना सही नहीं होगा। हालांकि उन्होंने तीखे लहजे में कहा, 'आजकल की लड़कियां स्ट्रगल करने आती हैं, लेकिन शुगर डैडी की आदत पड़ जाती है। अगर मैं किसी को रंगे हाथों पकड़ लूं तो समझो सनी देओल वाला हाथ है मेरा सब खत्म।'

    Image Source : Sunita Ahuja Instagram

    मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर की चर्चा: हाल में खबरें आई हैं कि गोविंदा का नाम एक मराठी अभिनेत्री से जोड़ा जा रहा है। इस पर सुनीता ने कहा कि उन्होंने भी ऐसी बातें सुनी हैं, लेकिन जब तक वह खुद कुछ देख न लें, तब तक कुछ कहना सही नहीं होगा। हालांकि उन्होंने तीखे लहजे में कहा, ‘आजकल की लड़कियां स्ट्रगल करने आती हैं, लेकिन शुगर डैडी की आदत पड़ जाती है। अगर मैं किसी को रंगे हाथों पकड़ लूं तो समझो सनी देओल वाला हाथ है मेरा सब खत्म।’

  • अंधविश्वास और पैसे को लेकर मतभेद: सुनीता ने एक पॉडकास्ट में गोविंदा की जीवनशैली और अंधविश्वास पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि गोविंदा अपने पंडित की बातों में आकर लाखों रुपए पूजा-पाठ में खर्च करते हैं, जबकि घर के जरूरी कामों के लिए पैसे नहीं देते। उनके इस बयान पर विवाद इतना बढ़ा कि गोविंदा को अपने पंडित के परिवार से माफी मांगनी पड़ी। एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा था कि सुनीता की बातें उनकी सोच नहीं हैं और वह इनसे असहमत हैं। सुनीता ने साफ कहा कि गोविंदा जब पूजा-पाठ में लाखों रुपए खर्च करते हैं, तो उन्हें यह तकलीफ होती है कि वो घर के या समाजसेवा के कामों में पैसा नहीं देते। उन्होंने कहा कि वह अब अपने पैसों से एनिमल शेल्टर और ओल्ड एज होम बनाएंगी और गोविंदा से एक रुपए भी नहीं मांगेंगी।

    Image Source : Sunita Ahuja Instagram

    अंधविश्वास और पैसे को लेकर मतभेद: सुनीता ने एक पॉडकास्ट में गोविंदा की जीवनशैली और अंधविश्वास पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि गोविंदा अपने पंडित की बातों में आकर लाखों रुपए पूजा-पाठ में खर्च करते हैं, जबकि घर के जरूरी कामों के लिए पैसे नहीं देते। उनके इस बयान पर विवाद इतना बढ़ा कि गोविंदा को अपने पंडित के परिवार से माफी मांगनी पड़ी। एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा था कि सुनीता की बातें उनकी सोच नहीं हैं और वह इनसे असहमत हैं। सुनीता ने साफ कहा कि गोविंदा जब पूजा-पाठ में लाखों रुपए खर्च करते हैं, तो उन्हें यह तकलीफ होती है कि वो घर के या समाजसेवा के कामों में पैसा नहीं देते। उन्होंने कहा कि वह अब अपने पैसों से एनिमल शेल्टर और ओल्ड एज होम बनाएंगी और गोविंदा से एक रुपए भी नहीं मांगेंगी।

  • 'अच्छे पिता हैं, लेकिन अच्छे पति नहीं

    Image Source : Sunita Ahuja Instagram

    ‘अच्छे पिता हैं, लेकिन अच्छे पति नहीं”: सुनीता ने अपने दिल की बात कह दी, ‘गोविंदा अच्छे पिता और बेटे हैं, लेकिन अच्छे पति नहीं हैं। अगले जन्म में मैं नहीं चाहूंगी कि वो मेरे पति बनें।’ उनकी इस बात से साफ है कि रिश्ते में अब सिर्फ मोह बचा है, मगर ममता और भरोसा कहीं पीछे छूट गया है। इस बात को उन्होंने पहले भी कपिल के शो में कहा था, अब वो इसे अपने हर इंटरव्यू में दोहरा रही हैं।

  • बच्चों की नहीं कर रहे मदद: सुनीता लगातार अपने बच्चों के करियर को लेकर भी चिंतित हैं। सुनीता का आरोप है कि गोविंदा बच्चों की मदद नहीं कर रहे हैं, जैसे बाकी सितारे अपने बच्चों को करते हैं। उन्होंने कहा कि बिना गोविंदा की किसी मदद के मेरे दोनों बच्चें इंडस्ट्री में अपनी राह बना रहे हैं। गोविंदा ने दोनों के लिए कभी कोई सिफारिश नहीं की। सुनीता की चाहत है कि उनका बेटा हर्षवर्धन जल्द सेटेल हो जाए। इसी कड़ी में उन्होंने ये भी बताया बेटी फैशन की दुनिया में सक्रिय हैं, लेकिन बेटा फिल्मों में डेब्यू करने वाला है। वो साउथ की फिल्मी इंडस्ट्री में कदम रखेगा।

    Image Source : Sunita Ahuja Instagram

    बच्चों की नहीं कर रहे मदद: सुनीता लगातार अपने बच्चों के करियर को लेकर भी चिंतित हैं। सुनीता का आरोप है कि गोविंदा बच्चों की मदद नहीं कर रहे हैं, जैसे बाकी सितारे अपने बच्चों को करते हैं। उन्होंने कहा कि बिना गोविंदा की किसी मदद के मेरे दोनों बच्चें इंडस्ट्री में अपनी राह बना रहे हैं। गोविंदा ने दोनों के लिए कभी कोई सिफारिश नहीं की। सुनीता की चाहत है कि उनका बेटा हर्षवर्धन जल्द सेटेल हो जाए। इसी कड़ी में उन्होंने ये भी बताया बेटी फैशन की दुनिया में सक्रिय हैं, लेकिन बेटा फिल्मों में डेब्यू करने वाला है। वो साउथ की फिल्मी इंडस्ट्री में कदम रखेगा।

  • एक फिल्मी प्रेम कहानी: 1987 में गोविंदा और सुनीता ने शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं टीना और यशवर्धन। सुनीता ने एक इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद उन्हें लंबे समय तक घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी, क्योंकि उस दौर में हीरो की शादी का खुलासा उनके करियर के लिए नुकसानदेह माना जाता था। वो याद करती हैं, 'एक साल तक मैं घर में बंद रही। जब तक टीना और यश नहीं हुए, तब तक शादी छिपाई गई। वो भी एक कुर्बानी थी, क्योंकि मैं चाहती थी कि उसका करियर बने।'

    Image Source : Sunita Ahuja Instagram

    एक फिल्मी प्रेम कहानी: 1987 में गोविंदा और सुनीता ने शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं टीना और यशवर्धन। सुनीता ने एक इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद उन्हें लंबे समय तक घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी, क्योंकि उस दौर में हीरो की शादी का खुलासा उनके करियर के लिए नुकसानदेह माना जाता था। वो याद करती हैं, ‘एक साल तक मैं घर में बंद रही। जब तक टीना और यश नहीं हुए, तब तक शादी छिपाई गई। वो भी एक कुर्बानी थी, क्योंकि मैं चाहती थी कि उसका करियर बने।’





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *