प्रेम चोपड़ा की हालत सुधरते ही जुबान पर आया बस एक नाम, दामाद को देखते ही सताई सुपरस्टार जिगरी दोस्त की चिंता, पूछे- वो कैसा है?


Prem chopra dharmendra- India TV Hindi
Image Source : INDIAN CINEMA/FB
प्रेम चोपड़ा और धर्मेंद्र।

बॉलीवुड पर मंडरा रहे संकट के बादल अब धीरे-धीरे छंटने लगे हैं। एक्टर धर्मेंद्र को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बताया जा रहा है कि आगे का इलाज घर पर ही चलेगा। अब खबर है कि वेटरन अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी जल्द ही घर लौटने वाले हैं। उनकी सेहत अब सुधर रही है और उनके दामाद ने इस बात की जानकारी भी दी है। पहले भी खबर आई थी कि वो स्थिर हैं और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। हालांकि ठीक होने के बावजूद प्रेम चोपड़ा सबसे ज्यादा अपने जिगरी दोस्त धर्मेंद्र की सेहत को लेकर चिंतित दिखे।

धर्मेंद्र की चिंता में डूबे प्रेम चोपड़ा

बॉलीवुड में अपने विलेनियस रोल के लिए मशहूर 90 साल के प्रेम चोपड़ा की तबीयत में अब सुधार है। उनके दामाद ने बताया कि डॉक्टर्स उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर देंगे। लेकिन अपने ठीक होने के बावजूद उनकी सबसे बड़ी चिंता धर्मेंद्र की सेहत है। दोनों उम्र में एक जैसे हैं और उनके बीच गहरी दोस्ती और सम्मान को यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है। प्रेम के दामाद विकास भल्ला ने कहा, ‘ये सब अनावश्यक अटकलें हैं। प्रेम जी बिल्कुल ठीक हैं और जांच के लिए अस्पताल में थे। उन्हें केवल नियमित टेस्ट कराने के लिए एडमिट किया गया था, क्योंकि उम्र से जुड़ी कुछ समस्याएं और हल्का संक्रमण था। सभी रिपोर्ट्स सामान्य आई हैं। जब मैं आज सुबह उनसे मिला, तो वो पूरी तरह ठीक और प्रसन्न थे। लेकिन जाहिर तौर पर उनकी चिंता धर्मेंद्र जी की सेहत को लेकर थी।’

दोनों एक ही दिन अस्पताल में हुए थे भर्ती

जानकारी के अनुसार, प्रेम चोपड़ा को 10 नवंबर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हार्ट से जुड़ी समस्या और वायरल संक्रमण के चलते जांच और उपचार की जरूरत थी। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें आईसीयू में नहीं रखा गया था, बल्कि वार्ड में ही उनका इलाज चल रहा था। वहीं धर्मेंद्र को उम्र से जुड़ी समस्याओं के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया था। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई अफवाहें भी फैलीं, लेकिन परिवार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया और बताया कि वह पूरी तरह ठीक हैं। 12 नवंबर की सुबह 7:45 बजे धर्मेंद्र को एंबुलेंस के जरिए उनके जुहू वाले घर लाया गया, जहां अब डॉक्टरों की टीम उनका आगे का इलाज देख रही है।

ये भी पढ़ें: मुश्किल में 3 सुपरस्टार्स, तीन दिनों के भीतर तीनों को देखना पड़ा अस्पताल का चेहरा, अब फैंस कर रहे सलामती की दुआ

किस्मत का खेल बाबू भैया! IITian बना फेमस एक्टर फिर ग्लैमर को दिखाया ठेंगा और क्रैक की UPSC परीक्षा, अब बना IPS

 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *