Tomato benefits for skin पाना चाहती हैं दमकती और निखरी त्वचा, तो इस तरह करें टमाटर का इस्तेमाल, हफ्ते भर में आएगा ग्लो


स्किन के लिए टमाटर के फायदे- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
स्किन के लिए टमाटर के फायदे

जब भी बात स्किन केयर की आती है तो लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन प्रोडक्ट्स में केमिकल होता है जिसकी वजह से स्किन को डैमेज कर सकते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में टमाटर बेहद कारगर माना जाता है। टमाटर न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है बल्कि ये सुंदरता निखारने में भी सहायक है। टमाटर में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो चेहरे की चमक को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं किस तरह टमाटर का इस्तेमाल कर आप स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।

इस तरह करे टमामटर का इस्तेमाल

टमाटर फेस पैक

इसके लिए टमाटर को पीसकर इसका रस निकाल लें। फिर इसमें 1 चम्मच दही या शहद मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद आप चेहरे को धो लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी।

टमाटर फेस स्क्रब

आप टमाटर का इस्तेमाल स्क्रब की तरह भी कर सकते हैं। इसके लिए टमाटर का गूदा लें और उसमें बेसन या हल्का चीनी मिलाएं। फिर इससे चेहरे की मसाज करें। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। ये स्क्रब डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में सहायक साबित होता है।

टमाटर टोनर

आप अपनी स्किन केयर रूटीन में टमाटर को टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। टमाटर में लाइकोपीन और विटामिन C होता है, जो दाग-धब्बे को कम करता है। इसके लिए सबसे पहले टमाटर का रस निकालकर उसे सीधा ही अपने चेहरे पर अप्लाई करें। जल्द फर्क दिखेगा।

स्किन के लिए टमाटर के फायदे

त्वचा को बनाए चमकदार बनाता है

टमाटर में मौजूद विटामिन C और लाइकोपीन त्वचा की डलनेस को कम करते हैं और नेचुरल ग्लो लाते हैं।

सनटैन और सनबर्न करे कम

टमाटर में लाइकोपीन होता है जो सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाव करता है और टैन हटाने में मदद करता है।

पिंपल और एक्ने को करे कम

टमाटर में मौजूद एसिडिक गुण (salicylic acid) त्वचा के ऑयल को कंट्रोल करते हैं और पोर्स को क्लीन करते हैं।

एंटी-एजिंग

टमाटर के एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं जिससे एजिंग के निशान कम दिखाई देते हैं।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *