रिजल्ट से पहले नीतीश कुमार ने दरगाह-मंदिर और गुरुद्वारे में मत्था टेका, कौन संभालेगा पटना की गद्दी?


cm nitish kumar- India TV Hindi
Image Source : PTI
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पटना में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन किए। उन्होंने दरगाह, मंदिर और गुरुद्वारे में मत्था टेका तथा राज्य में शांति एवं सद्भाव की कामना की। सुबह सीएम नीतीश अपने सरकारी आवास से निकले और सबसे पहले पटना हाई कोर्ट परिसर में स्थित मजार पर पहुंचे। वहां उन्होंने पारंपरिक तरीके से चादरपोशी की और राज्य में अमन-चैन की दुआ मांगी।

भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की

इसके बाद वह पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद पटना सिटी के ऐतिहासिक गुरुद्वारे का भी दौरा किया और मत्था टेका। इस मौके पर उनके साथ मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी और जेडीयू के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

nitish kumar

Image Source : X- JDU

पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे नीतीश कुमार।

जनता को क्या मैसेज दिया?

नीतीश कुमार जनता को संदेश देने के लिए धार्मिक स्थलों पर भी गए। राजनीतिक विश्लेषक सुभाष पांडे ने नीतीश कुमार के इस धार्मिक दौरे को चुनाव परिणाम से पहले “संतुलन की राजनीति” का प्रतीक बताया है। उनका मानना है कि नीतीश कुमार इस तरह धर्म, संस्कृति और सादगी का समन्वित संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं।  

परिणामों में किस बात के आसार?

चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आएंगे। नीतीश कुमार के हाव-भाव से भी पता चलता है कि वह बिहार चुनाव के एग्जिट पोल से बेहद खुश हैं। एनडीए के खेमे में यह तय माना जा रहा है कि वास्तविक चुनाव परिणाम एग्जिट पोल जैसे ही होंगे। पत्रकारों ने जब नीतीश कुमार से एग्जिट पोल के रुझानों को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने मुस्कराते हुए सबको प्रणाम किया और बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गए। 

एग्जिट पोल में NDA को कितनी सीटें?

बता दें कि इंडिया टीवी-MATRIZE के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सत्ता में वापसी करने का अनुमान है। परिणाम चाहे जो भी हों, ये चुनाव बिहार के लिए एक युग का अंत साबित होंगे क्योंकि व्यापक रूप से माना जा रहा है कि यह जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार का आखिरी चुनाव होगा, जो 19 वर्षों से अधिक समय से मुख्यमंत्री हैं। इंडिया टीवी-MATRIZE एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 147-167 सीटें मिल सकती हैं। महागठबंधन को 70-90 सीटें मिल सकती हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 2-8 सीटें मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें-

तेजस्वी यादव ने कहा, “हमने फीडबैक लिया है, बेहद पॉजिटिव सूचना मिली है, काउंटिंग में बेईमानी नहीं होने देंगे”

NDA या महागठबंधन, बिहार चुनाव में महिलाओं ने किसे ज्यादा वोट दिया? यहां देखें Exit Poll का आंकड़ा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *