फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी की मेंबरशिप कैंसिल, भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने AIU का नाम व लोगो हटाने को कहा


अल-फलाह विश्वविद्यालय - India TV Hindi
Image Source : PTI
अल-फलाह विश्वविद्यालय

नई दिल्लीः दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने अल फलाह यूनिवर्सिटी की मेंबरशिप कैंसिल कर दी है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने यूनिवर्सिटी को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है। संघ ने अल फलाह यूनिवर्सिटी को AIU का लोगो हटाने के लिए कहा है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने यूनिवर्सिटी को यह भी कहा कि वह AIU का नाम और लोगो कहीं इस्तेमाल न करें।

इसलिए रद्द की गई सदस्यता

भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने कहा कि यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द की जाती है क्योंकि विश्वविद्यालय अच्छी स्थिति में प्रतीत नहीं होता है। AIU ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “यह सूचित किया जाता है कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) के उपनियमों के अनुसार, सभी विश्वविद्यालयों को तब तक सदस्य माना जाएगा जब तक वे अच्छी स्थिति में रहते हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह संज्ञान में आया है कि अल-फलाह विश्वविद्याल  अच्छी स्थिति में प्रतीत नहीं होता है। इसलिए हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय को दी गई एआईयू की सदस्यता तत्काल प्रभाव से कैंसिल की जाती है।

संस्था ने पुष्टि की है कि विश्वविद्यालय एआईयू के नाम या लोगो का उपयोग नहीं कर सकता। इसमें कहा गया है कि इसके अलावा, यह सूचित किया जाता है कि अल-फलाह विश्वविद्यालय अपनी किसी भी गतिविधि में एआईयू के नाम या लोगो का उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं है और एआईयू के लोगो को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से तुरंत हटा दिया जाना चाहिए। 

अल फलाह यूनिवर्सिटी जांच के घेरे में

 

इस बीच, केंद्र सरकार ने अल-फलाह विश्वविद्यालय के सभी रिकॉर्ड की फोरेंसिक ऑडिट का आदेश दिया है। दिल्ली विस्फोट के बाद विश्वविद्यालय वर्तमान में जांच के दायरे में है, क्योंकि संदिग्धों का इससे संबंध है। इसके अलावा सूत्रों ने बताया कि सरकार ने ईडी और अन्य वित्तीय जांच एजेंसियों से इस संस्थान के धन के लेन-देन की जांच करने को कहा है। यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद आया है, जिसमें 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए विस्फोट की चल रही जांच की प्रगति की समीक्षा की गई थी।  

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *