
एलईडी स्मार्ट टीवी
Best Smart TV Offers: स्मार्ट टीवी की खरीद पर बेहतरीन ऑफर्स मिल रहे हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर चल रहे सेल में Samsung, LG, Xiaomi, Sony जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी सस्ते में खरीद सकते हैं। ये स्मार्ट टीवी डॉल्वी विजन, एआई फीचर्स से लैस हैं। ये स्मार्ट टीवी 43 और 55 इंच की स्क्रीन साइज में आते हैं और काफी सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। डॉल्वी विजन फीचर वाले ये स्मार्ट टीवी आपके घर को थिएटर बना सकते हैं।
Sony Bravia
सोनी के इस 55 इंच के 4K LED Smart TV को महज 57,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर 42% का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसे 99,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। टीवी में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्ट टीवी AI फीचर्स से लैस है और इसमें डॉल्वी विजन का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा स्मार्ट टीवी में आपको 20W का डॉल्वी एटमस साउंट सिस्टम मिलेगा, जो घर में थिएटर का एक्सपीरियंस देगा। यह Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है।
Xiaomi
Xiaomi के 55 इंच वाले FX Pro QLED स्मार्ट टीवी को 44% डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। 62,999 रुपये में आने वाले यह स्मार्ट टीवी अमेजन पर 34,999 रुपये में मिल रहा है। यह स्मार्ट टीवी Amazon FireTV ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें बिल्ट-इन फायर टीवी समेत कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे।
Samsung
सैमसंग के इस 55 इंच वाले क्रिस्टर 4K विस्टा प्रो स्मार्ट टीवी को महज 38,990 रुपये की कीमत में घर ला सकते हैं। 63,900 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्ट टीवी 39% सस्ता मिल रहा है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 4K स्क्रीन दी गई है। साथ ही, यह HDR10+, PurColor जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें सिनेमैटिक साउंड और ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
LG
LG के इस 43 इंच वाले LED Smart TV की खरीद पर 35% का डिस्काउंट मिल रहा है। 46,090 रुपये का यह स्मार्ट टीवी महज 28,990 रुपये में मिल रहा है। यह स्मार्ट टीवी भी 4K रेजलूशन वाले OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें LG WebOS मिलता है, जिसमें आपको कई प्री-इंस्टॉल्ड OTT ऐप्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्ट टीवी भी सिनेमैटिग विजुअल और इमर्सिव साउंड फीचर्स को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें –
Samsung Galaxy S26 सीरीज के सभी मॉडल में मिलेगा 12GB रैम, स्टोरेज कैपेसिटी भी होगी इंप्रूव
