सोनभद्र: रासपहाड़ी की खदान में दरका पहाड़, कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका


Sonbhadra Accident- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक पत्थर खदान क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी में पत्थर काटते समय अचानक ऊपर से भारी चट्टान नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर पड़ी। हादसे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय 12 से 15 मजदूर स्थल पर मौजूद थे, जिनमें से कोई भी समय रहते बाहर नहीं निकल सका। यह घटना ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी स्थित कृष्णा माइनिंग वर्क्स में हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक श्रमिक का शव मिला है। खनन साइट पर 9 कंप्रेशन मशीनों की मदद से मजदूर पत्थर में होल कर रहे थे। उसी दौरान ऊपर की ओर से अचानक बड़ी चट्टान दरक कर धंस गई, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में दर्जनों मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

सीएम योगी को दी गई जानकारी

हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसकी जानकारी दी गई। इस समय वह सोनभद्र में एक कार्यक्रम के सिलसिले में मौजूद थे। घटना स्थल मुख्यमंत्री के सभास्थल से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि दबे मजदूरों को निकालने के लिए पूरी ताकत के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

(सोनभद्र से परमेश्वर दयाल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

यूपी: शख्स ने अजगर को बीच से फाड़ दिया, बेरहमी से चाकू से काटते हुए VIDEO वायरल

लखनऊ: ATS ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से 60 कश्मीरी स्टूडेंट की रिपोर्ट मांगी, LPS में हर डॉक्टर का वेरिफिकेशन होगा

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *