‘पति पत्नी और पंगा’ के टॉप 4 फाइनलिस्ट का हुआ खुलासा, जानें कब होगा विनर का ऐलान


Pati Patni Aur Panga- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM JIOHOTSTAR
पति पत्नी और पंगा

‘पति पत्नी और पंगा’ कलर्स चैनल पर एक ब्लॉकबस्टर ग्रैंड फिनाले एपिसोड के साथ अपना सफर खत्म करेगा। तीन महीने से ज्यादा समय तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद यह शो एक स्टार-स्टडेड फिनाले के साथ अपने विनर की घोषणा करने वाला है। चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने दर्शकों के लिए एक खास ट्विस्ट प्लान किया है, जिसमें आने वाले ग्रैंड फिनाले एपिसोड में उनके लिए डबल एंटरटेनमेंट का वादा किया गया है। वहीं, 15 नवंबर को ‘पति पत्नी और पंगा’ के टॉप 4 फाइनलिस्ट के नाम का भी खुलासा हो गया है।

‘पति पत्नी और पंगा’ के 4 फाइनलिस्ट

रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ अब ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ चुका है और शो के टॉप 4 फाइनलिस्ट का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही यह भी खुलासा हो गया है कि चारों जोड़ियां कितने लड्डुओं (पॉइंट्स) के साथ विनर की रेस में आगे हैं।

शो के टॉप 4 में जगह बनाने वाली जोड़ियां-

स्वरा भास्कर और फहद अहमद: 34 points

सबसे आगे चल रही है स्वरा–फहद की जोड़ी। लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस ने इन्हें पहले स्थान पर पहुंचाया है।

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी: 33 points
बहुत मामूली अंतर से दूसरे नंबर पर देबिना–गुरमीत हैं। फिनाले में ये जोड़ी कड़ी टक्कर दे सकती है।

गीता फोगट और पवन कुमार: 31 points
तीसरे स्थान पर गीता–पवन की जोड़ी है, जिन्होंने पिछले हफ्तों में कमाल कर ये जगह हासिल की।

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला: 27 points
चौथे स्थान पर रुबीना–अभिनव हैं। हालांकि पॉइंट्स कम हैं, लेकिन इस जोड़ी की परफॉर्मेंस दर्शकों को बहुत पसंद आई।

पति पत्नी और पंगा का कब है ग्रैंड फिनाले

टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ का फिनाले 16 नवंबर को है। एपिसोड रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। पति पत्नी और पंगा के विजेता की घोषणा रविवार को की जाएगी। इस शो को ‘लाफ्टर शेफ सीजन 3’ रिप्लेस कर रहा है। वहीं, अभिनेता अभिषेक कुमार ने शो को अलविदा कह दिया है। अभिषेक ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये खबर दी थी। बता दें कि इसे जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

ये भी पढे़ं-

‘कांथा’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन, 2 दिन में कमाए इतने करोड़

‘दिल्ली क्राइम’ की इस एक्ट्रेस ने कभी चॉल में कांटे दिन, खुलेआम हुई थी छेड़छाड़ का शिकार, आज हैं ओटीटी स्टार

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *