‘सब छोड़कर जा रहे हैं…’ कामिनी कौशल के निधन से टूटे अमिताभ बच्चन, बताया मां तेजी बच्चन से था खास कनेक्शन


Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AMITABHBACHCHAN
कामिनी कौशल के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया शोक

एक तरफ जहां बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा पिछले दिनों स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती थे तो वहीं दूसरी तरफ दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड से पिछले कुछ दिनों में आई चिंता भरी खबरों ने अमिताभ बच्चन को भी काफी परेशान कर दिया और अब कामिनी कौशल के निधन से दिग्गज अभिनेता टूट गए हैं। कामिनी कौशल का 98 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया, ऐसे में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें याद किया है।

तेजी बच्चन से था कामिनी कौशल का खास कनेक्शन

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने बताया कि कामिनी कौशल का उनके परिवार से खास कनेक्शन था। अपने ब्लॉग में अभिनेत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बिग बी ने लिखा, “…और एक और क्षति… पुराने जमाने की एक प्यारी पारिवारिक मित्र, जब बंटवारा नहीं हुआ था। कामिनी कौशल जी… एक महान कलाकार, एक आदर्श जिन्होंने हमारे उद्योग में बहुत योगदान दिया और जो आखिरी सांस तक हमारे साथ रहीं। उनका परिवार और मां जी का परिवार बंटवारे से पहले के पंजाब में बहुत प्रिय मित्र थे।”

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में कामिनी कौशल को याद किया

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में यह भी बताया कि कामिनी कौशल उनके परिवार से बहुत गहराई से जुड़ी हुई थीं। उन्होंने लिखा, “कामिनी जी की बड़ी बहन मां जी की बहुत करीबी दोस्त थीं… वे क्लासमेट थीं और समान विचारधारा वाली बहुत ही खुशमिजाज़ सहेलियां थीं… बड़ी बहन का एक दुर्घटना में दुखद निधन हो गया और उस समय की परंपरा के अनुसार, ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में, मृतका की बहन का विवाह उनके शोक संतप्त पति से कर दिया गया…”

बिग बी के परिवार की करीबी थीं कामिनी कौशल

अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक बेहद महत्वपूर्ण युग के हिस्से के रूप में याद किया और इसे एक “दुखद क्षण” बताया। उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, “एक बेहद खुशमिजाज, स्नेही और प्रतिभाशाली कलाकार, 98 साल की उम्र में हमें छोड़कर चली गईं। एक यादगार दौर चला गया। सिर्फ़ फिल्म जगत के लिए ही नहीं, बल्कि दोस्तों के समुदाय के लिए भी। एक-एक करके वे सभी हमें छोड़कर जा रहे हैं। एक बेहद दुखद क्षण, जो अब केवल संवेदना और प्रार्थनाओं से भरा है। उन शुरुआती दिनों के उनके शानदार अभिनय अब सिर्फ़ यादें बनकर रह गए हैं।”

कामिनी कौशल की फिल्में

बता दें, कामिनी कौशल ने 40 के दशक में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था और 40 से 70 के दशक के बीच अपने करियर के पीक पर रहीं। उन्होंने अपने करियर में राज कपूर, देव आनंद, राज कुमार, धर्मेंद्र से लेकर दिलीप कुमार जैसे सितारों के साथ काम किया। आखिरी बार उन्हें आमिर खान और करीना कपूर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया था, जो 2022 में रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ेंः माधुरी-श्रीदेवी को टक्कर देने वाली एक्ट्रेस, शोहरत और स्टारडम को ठेंगा दिखाकर छोड़ी इंडस्ट्री, स्टार से बनीं कोच

भूखे शेर का निवाला बनी थी फिल्म एडिटर, कार की खिड़की में मुंह डालकर दबोच लिया कंधा, रोंगटे खड़े कर देगी कहानी

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *