टेस्ट क्रिकेट में 66 साल बाद देखने को मिला ऐसा नजारा, दोनों टीमों के बल्लेबाज नहीं कर पाए छोटा सा काम


Team India- India TV Hindi
Image Source : AP
टीम इंडिया

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 30 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। चाहे वो साउथ अफ्रीका हो या इंडिया, दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों प्रदर्शन इस मैच में बेहद खराब रहा। इस मैच की किसी भी पारी में 200 का स्कोर नहीं बना और टेस्ट क्रिकेट में ऐसा नजारा 66 साल बाद देखने को मिला है।

1959 के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा

1959 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जहां टेस्ट मैच की चारों पारियों में 200 से भी कम स्कोर बनाए गए हों। इससे पहले ऐसा नजारा पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 1959 में खेले गए टेस्ट मैच में देखने को मिला था। उस टेस्ट मैच में भी चारों पारियों में एक बार भी 200 का स्कोर नहीं बना था। अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेले गए टेस्ट मैच में ये नजारा देखने को मिला है।

124 रन बना पाई टीम इंडिया

आपको बता दें कि भारतीय टीम इतिहास में घर पर सबसे कम (124 रन) टारगेट नहीं चेज कर पाई। इससे पहले, भारत 2024 में वानखेड़े में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में 147 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर सका था। उस मुकाबले में भारत को 25 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 21वीं सदी में दो बार ऐसा हो चुका है, जब भारत ने घरेलू मैदान पर 150 से कम रनों का टारगेट हासिल नहीं किया हो। भारतीय टीम 2024 में हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 231 रनों का टारगेट चेज करने में नाकाम रही थी। उस वक्त मेजबान भारत को 28 रनों से हार मिली थी।

बल्लेबाजों ने किया निराश

मैच की बाते करें तो 124 रन के टारगेट का पीछा करना उतरी टीम इंडिया पहले दो ओवर में ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (0) और केएल राहुल (01) का विकेट गंवा चुकी थी। सुंदर ने ध्रुव जुरेल (13) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की। ध्रुव जुरेल के आउट होने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सिर्फ दो रन बनाए। सुंदर ने रवींद्र जडेजा (18) के साथ पांचवें विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी की। सुंदर 31वें ओवर में आउट हुए। अक्षर पटेल ने बड़े शॉट खेलकर रन जुटाने की कोशिश लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने 17 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल रहे। अंत में भारत को हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:

जितेश शर्मा ने पाकिस्तान की कर दी घनघोर बेइज्जती, विरोधी कप्तान से नहीं मिलाए हाथ

IND-A vs PAK-A: वैभव सूर्यवंशी ने 160 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन, पारी में जड़े इतने चौके-छक्के

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *