
मृदुल तिवारी के स्वागत को उमड़े फैंस।
बिग बॉस 19 से मृदुल तुवारी की जर्नी भी इस हफ्ते खत्म हो गई। इंफ्लूएंसर को मिड वीक एविक्शन में घर से बाहर का रास्ता दिखा गया। मृदुल से पहले अभिषेक बजाज भी डबल एविक्शन में घर से बाहर हो गए थे। मृदुल तिवारी और अभिषेक बजाज का का सफर भले ही रियेलिटी शो में खत्म हो गया हो, लेकिन घर के अंदर उनकी दोस्ती और रिश्ते अब भी मजबूत हैं, जिसका पता इनकी हालिया तस्वीरों से चलता है। बिग बॉस से बाहर आते ही मृदुल तिवारी और अभिषेक बजाज अपने एक्स को-कंटेस्टेंट्स आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के साथ गेट-टुगेदर का आनंद लेते नजर आए और फैन्स इस ‘मिनी बिग बॉस रीयूनियन’ को देखकर बेहद खुश हैं! अपने दोस्तों से मुलाकात के बाद मृदुल अपने घर ग्रेटर नोएडा पहुंचे और यहां भी उनका भव्य स्वागत हुआ।
सड़क पर हुआ चक्काजाम
सोशल मीडिया पर मृदुल तिवारी के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें इंफ्लूएंसर के फैन उनकी वापसी का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। मृदुल के स्वागत में उनके फैंस ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और मृदुल हाथ जोड़कर सबका अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। मृदुल के गले में मालाएं हैं और वह हाथ हिलाकर अपने फैंस का शुक्रिया करते दिखे। मृदुल के चाहने वालों ने उनकी कार को चारों तरफ से घेर लिया और जोर-जोर से चिल्लाते हुए उनकी वापसी को लेकर खुशी जाहिर की।
नगमा-आवेज के साथ रीयूनियन
दूसरी तरफ घर से बाहर आने के बाद मृदुल तिवारी ने अभिषेक बजाज, नगमा मिराजकर और आवेज दरबार से भी मुलाकात की, जिनके साथ शो के दौरान उनकी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। बिग बॉस 19 हाउस में मृदुल तिवारी, अभिषेक बजाज, नगमा मिराजकर, आवेज दरबार, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे और अशनूर कौर एक ही ग्रुप का हिस्सा थे। एक तरफ जहां अशनूर, प्रणित और गौरव अभी भी शो में बने हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ नगमा, आवेज, अभिषेक और मृदुल शो से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में चारों ने अब अपने रीयूनियन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें चारों को क्वालिटी टाइम बिताते देखा जा सकता है।
मृदुल के एविक्शन पर हैरान थे आवेज
मृदुल के एविक्शन के बाद आवेज दरबार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसे लेकर असहमति जताई थी। उन्होने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा – ‘मृदुल को कम वोट्स आए हैं… ये बात कुछ हजम नहीं हुई। कोई ना, मेरा प्यारा और सिंपल भाई, असली लाइफ तो अब शुरू होगी।’ बता दें, मृदुल तिवारी इस हफ्ते बिग बॉस 19 हाउस से मिड वीक एविक्शन में आउट हो गए, जबकि उनसे पहले अभिषेक बजाज और नीलम गिरि डबल एविक्शन में घर से बेघर हो गए थे।
ये भी पढ़ेंः अक्षय कुमार की हीरोइन पर भारी पड़ीं राजनीतिक बातें, चुनाव आयोग ने स्वीप आइकॉन पद से की छुट्टी, जानें वजह
इस समस्या से जूझ रहीं तेजस्वी प्रकाश, रात में सोना हो गया मुश्किल, भारती सिंह भी सुनकर रह गईं सन्न
